• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विस्तारा के साथ मर्जर के बीच एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, इन कर्मचारियों को देगी VRS, जानिए डिटेल

इजरायल में मिसाइल हमले के बाद एयर इंडिया फ्लाइट डायवर्ट की गई

May 4, 2025
दिल्ली में पानी बिल माफी योजना जल्द, 90% तक राहत संभव

दिल्ली में पानी बिल माफी योजना जल्द, 90% तक राहत संभव

June 2, 2025
ऑपरेशन सिंदूर: फिल्म टाइटल के लिए प्रोड्यूसर्स में होड़

ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द भारत वापसी पर, पीएम से होगी मुलाकात

June 2, 2025
सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद का सवाल: क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?

June 2, 2025
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, दोनों के शव भी बरामद

कठुआ में तीन संदिग्ध आतंकी देखे गए, सर्च ऑपरेशन छठे दिन भी जारी

June 2, 2025
S-400 की अगली खेप तय समय पर: पाकिस्तान फिर सहमा

S-400 की अगली खेप तय समय पर: पाकिस्तान फिर सहमा

June 2, 2025
कोविड

कोरोना वायरस: ओमीक्रॉन वेरिएंट्स और ताज़ा मामले – स्थिति अपडेट

June 2, 2025
ऑपरेशन सिंदूर की आंच और पाक-परस्त विमर्श की राख

क्या है नॉन कॉन्टैक्ट वॉर, जिसकी बात कर रहे सीडीएस चौहान; बोले- भविष्य यही

June 2, 2025
स्वाध्याय में रत रहने का हो प्रयास : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

स्वाध्याय में रत रहने का हो प्रयास : अध्यात्मवेत्ता आचार्यश्री महाश्रमण

June 2, 2025
राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला बनेंगे बीसीसीआई के नए अध्यक्ष

June 2, 2025
तुर्की-इटली के हथियार गिनते रह गए, भारत ने जवाब दे दिया

तुर्की-इटली के हथियार गिनते रह गए, भारत ने जवाब दे दिया

June 2, 2025
केजरीवाल भगवंत मान

बिहार में ‘आप’ अकेले लड़ेगी चुनाव, इंडिया गठबंधन से किनारा

June 2, 2025
प्रशांत किशोर

बिहार में चिराग की वापसी, पीके ने बताया शुभ संकेत

June 2, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 2, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

इजरायल में मिसाइल हमले के बाद एयर इंडिया फ्लाइट डायवर्ट की गई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 4, 2025
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
विस्तारा के साथ मर्जर के बीच एयर इंडिया का बड़ा ऐलान, इन कर्मचारियों को देगी VRS, जानिए डिटेल

File Photo

डेस्क:इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट के पास हुए मिसाइल हमले के बाद एयर इंडिया के विमान को अबू धाबी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से तेल अवीव जा रही थी। एयरपोर्ट के नजदीक रविवार को मिसाइल से घातक हमला किया गया। सूत्रों की मानें तो यह हमला एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई139 के तेल अवीव में उतरने से एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट को वापस दिल्ली लाया जाएगा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में थी, जब उसे अबू धाबी की ओर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। एयर इंडिया की तेल अवीव से दिल्ली की उड़ान रविवार को रद्द कर दी गई है।

एयर इंडिया ने आधिकारिक बयान में कहा, “3 मई 2025 को दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI139 को आज सुबह बेन गुरियन एयरपोर्ट पर हुई घटना के बाद अबू धाबी की ओर मोड़ दिया गया। फ्लाइट अबू धाबी में सामान्य रूप से उतरी है और जल्द ही दिल्ली वापस लौटेगी। नतीजतन, हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, तेल अवीव से आने-जाने वाली हमारी उड़ानें 6 मई 2025 तक तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेंगी। ग्राउंड पर हमारा स्टाफ लोगों की सहायता कर रहा है और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद कर रहा है।”

रविवार को यमन में ईरान समर्थित विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइल ने कुछ समय के लिए इजरायल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें और यात्री यातायात रोक दिया। हमले से धुएं का गुबार उठा और यात्रियों में दहशत फैल गई। हाउथी विद्रोही गाजा में युद्ध के दौरान फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता में इजरायल पर हमला कर रहे हैं। बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला शीर्ष इजरायली कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गाजा पट्टी में देश के सैन्य अभियानों को तेज करने के बारे में मतदान करने से कुछ घंटे पहले हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि इस बीच सेना ने गाजा में व्यापक अभियान के लिए हजारों रिजर्व को बुलाना शुरू कर दिया। मिसाइल हमले के बाद इजरायल के कई हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। इजरायली मीडिया द्वारा साझा किए गए फुटेज के अनुसार, हवाई अड्डे पर धुएं का गुबार दिखाई दिया। यात्रियों को चिल्लाते और छिपने के लिए भागते हुए सुना गया। हमले की वजह से जमीन में एक गहरा गड्ढा बन गया और पास की सड़क पर गंदगी फैल गई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In