• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली में क्यों हुआ इतना बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, बरसात और बांग्लादेशी कनेक्शन

दिल्ली में क्यों हुआ इतना बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, बरसात और बांग्लादेशी कनेक्शन

May 6, 2025
केजरीवाल ने किया ‘संजीवनी योजना’ का वादा, किसको और क्या मिलेगा फायदा

केजरीवाल के पासपोर्ट रिन्यूअल पर कोर्ट ने दी हरी झंडी

June 5, 2025
बिहार चुनाव 2025: पीके की एंट्री से नया समीकरण!

बिहार चुनाव 2025: पीके की एंट्री से नया समीकरण!

June 5, 2025
रामगोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा बोले: साउथ ने भी बनाए थे अमिताभ के रीमेक

June 5, 2025
पीएम किसान

जून में आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त

June 5, 2025
रघुराम राजन

ग्लोबल प्लेयर बनने के लिए सोच बदलनी होगी: रघुराम राजन

June 5, 2025
ऑनलाइन

ऑनलाइन शॉपिंग के जाल पर सरकार का वार

June 5, 2025
यात्रा में सावधानी, कोरोना से सुरक्षा

यात्रा में सावधानी, कोरोना से सुरक्षा

June 5, 2025
गंगा

गंगा दशहरा 2025: आज बन रहा है दुर्लभ रवि योग, स्नान-दान से मिटेंगे सारे पाप

June 5, 2025
राशिफल

5 जून 2025 का राशिफल

June 5, 2025
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

बेंगलुरु भगदड़: 35 हजार की जगह पहुँचे 3 लाख लोग, मुख्यमंत्री ने दी सफाई

June 4, 2025
राहुल गांधी

सैनिकों की पिटाई वाले बयान पर राहुल को फटकार

June 4, 2025
इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 5, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली में क्यों हुआ इतना बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, बरसात और बांग्लादेशी कनेक्शन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 6, 2025
in एनसीआर
Reading Time: 1 min read
A A
0
दिल्ली में क्यों हुआ इतना बड़ा बुलडोजर ऐक्शन, बरसात और बांग्लादेशी कनेक्शन

डेस्क:दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के तैमूर नगर स्थित नाले के पास सोमवार को अतिक्रमण हटाया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर डीडीए ने दिल्ली नगर निगम, दिल्ली पुलिस व अन्य विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए नाले के नौ मीटर तक के इलाके में बनीं कई अवैध इमारतें और उनके ढांचे को हटाया। एक तरफ जहां इस कार्रवाई से बरसात में होने वाली मुसीबत से बचाने की कोशिश की गई है तो दूसरी तरफ नाले के बेहद नजदीक बहुत से बांग्लादेशियों के भी बस जाने की बात कही जा रही थी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 28 अप्रैल को डीडीए को तैमूर नगर नाले के आसपास 5 मई को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। सुबह सात बजे से ही दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के सिपाही और अधिकारी तैमूर नगर गांव के पास मौजूद नाले के पास पहुंच गए थे। करीब डेढ़ घंटे बाद डीडीए अफसर मौके पर पहुंचे और सुबह करीब 8:30 बजे के बाद कार्रवाई शुरू हुई। शाम करीब 4:30 बजे तक चली कार्रवाई में तैमूर नगर नाले के पास अवैध तरीके से बनाए गए सौ से अधिक मकान और डेयरियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान इलाके में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के सिपाही लगातार गश्त लगाते रहे। कार्रवाई से पहले ही तैमूर नगर गांव से गुजरने वाली मुख्य सड़क के पास के दोनों रास्तों को दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था। जिन अवैध मकानों पर कार्रवाई हुई, वहां से बिजली-पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हम लोग इस कार्रवाई के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि यह जमीन किसानों की है। हमारे दादा, परदादा समेत पुरानी पीढ़ी करीब दो सौ वर्षों से यहां रहती आई है। करीब 45 वर्ष पहले हमने यहां पक्के मकान बनाए। उन्होंने दावा किया कि जिस जगह कार्रवाई हुई उसे कपासिया मोहल्ला कहते हैं। यह विस्तारित लाल डोरा क्षेत्र में आता है। वर्ष 2007 में राज्य सरकार ने इस स्थान को अधिकृत किया था। उन्होंने कहा कि महारानी बाग में इस नाले की चौड़ाई नौ मीटर है, जबकि तैमूर नगर गांव के पास मौजूद नाले पर 27 मीटर तक चौड़ाई की जा रही है। यह पक्षपातपूर्ण और गलत है।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि यहां लंबे समय से अवैध रूप से कई बांग्लादेशी भी रह रहे हैं। उन्होंने नाले के बिल्कुल पास अवैध तरीके से मकान बना दिए, लेकिन इस पर विभागों और प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भी कई बार मांग की गई।

तैमूर नगर नाले के पास रहने वाले 29 वर्षीय अजय कामत ने बताया कि जहां कार्रवाई की गई वहां करीब 45 साल से लोग रह रहे थे। तैमूर नगर गांव के निवासियों ने नाले के पास मकान बनाए हुए थे जहां लोग किराये से भी रह रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इस तोड़फोड़ के कारण करीब दो हजार से अधिक लोग बेघर हो गए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In