• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आतंकवाद पर सर्वदलीय एकजुटता, कांग्रेस ने सरकार को दिया समर्थन

भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक, कांग्रेस और विपक्ष ने जताया समर्थन

May 7, 2025
जनमत से जासूसी तक: सोशल मीडिया के ज़रिए भारत में घुसपैठ

जनमत से जासूसी तक: सोशल मीडिया के ज़रिए भारत में घुसपैठ

June 7, 2025
पीएम मोदी ने किया विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का उद्घाटन

विकसित भारत का अमृतकाल: 11 वर्षों की परिवर्तनगाथा

June 7, 2025
नक्सली

बीजापुर मुठभेड़ में 45 लाख का नक्सली ढेर

June 7, 2025
नौसेना को मिला अर्नाला, आत्मनिर्भर भारत की नई छलांग

नौसेना को मिला अर्नाला, आत्मनिर्भर भारत की नई छलांग

June 7, 2025
तेजस्वी यादव के काफिले में ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

तेजस्वी यादव के काफिले में ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

June 7, 2025
केन्द्रीय वक्फ पोर्टल ‘उम्मीद’ लॉन्च, वक्फ संपत्तियों को मिलेगा 17 अंकों का विशिष्ट पहचान क्रमांक

केन्द्रीय वक्फ पोर्टल ‘उम्मीद’ लॉन्च, वक्फ संपत्तियों को मिलेगा 17 अंकों का विशिष्ट पहचान क्रमांक

June 7, 2025
पाक को झटका, BRICS के मंच से पहलगाम हमले की निंदा; भारत को मुस्लिम देशों का साथ

पाक को झटका, BRICS के मंच से पहलगाम हमले की निंदा; भारत को मुस्लिम देशों का साथ

June 7, 2025
बिलावल भुट्टो

अमेरिका में भुट्टो को फटकार — पहले जैश मिटाओ, फिर बात करो

June 7, 2025
पाकिस्तान में भीषण जल संकट: भारत ने रोका सिंधु जल प्रवाह

आतंक का पानी सूखा: सिंधु जल संधि निलंबित, पाकिस्तान की चार गिड़गिड़ाहटें

June 7, 2025
भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

भारत-कनाडा रिश्तों में नई सुबह: पीएम मोदी को जी-7 का न्योता

June 7, 2025
प्रशांत किशोर

चुनाव के वक्त ही क्यों याद आता है बिहार? पीके का राहुल गांधी पर हमला

June 7, 2025
अखिलेश यादव

अब्बास अंसारी पर कार्रवाई जाति के आधार पर: अखिलेश यादव का आरोप

June 7, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 7, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक, कांग्रेस और विपक्ष ने जताया समर्थन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 7, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
आतंकवाद पर सर्वदलीय एकजुटता, कांग्रेस ने सरकार को दिया समर्थन

डेस्क: भारतीय सशस्त्र सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बीती रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में एयरस्ट्राइक कर नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। इस सैन्य कार्रवाई पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तरफ से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार और सेना के साथ है और उनके हर कदम का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की हर कार्रवाई का समर्थन करती है। खरगे ने कहा कि इस मुद्दे पर कोई भेदभाव नहीं है, सब एकजुट होकर लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और उसके शौर्य व पराक्रम पर हमें गर्व है। कांग्रेस पार्टी देश के वीर जवानों के साथ है। खरगे ने कहा कि कार्य समिति की बैठक में पार्टी ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से उत्पन्न आतंकवाद के विरुद्ध भारत की स्पष्ट और अडिग राष्ट्रीय नीति का समर्थन किया और भारतीय शस्त्र बलों के साहस को सलाम किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “इतिहास गवाह है कि हमारे नायकों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए, देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी शहादत दी है।”

खरगे ने कहा, “पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों के खिलाफ साहसी और निर्णायक कार्रवाई के लिए हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। हमें अपने सुरक्षा बलों पर गर्व है जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया और मुंहतोड़ जवाब दिया।” खरगे ने ये भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के सहयोगी भी एकजुट होकर काम कर रहे हैं और हम सेना और सरकार को अपना समर्थन दोहराते हैं। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि अपने सशस्त्र बलों पर उन्हें बहुत गर्व है और वह उनके साथ खड़े है। उन्होंने कहा ‘‘सरकार जो कदम उठा रही है, उसका हम समर्थन करते हैं और हमें हमारे सशस्त्र बलों पर गर्व है। हम अपने जवानों की राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं।’’

बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर पर्यटकों पर गोलीबारी की थी, जिसमें 25 पर्यटकों समेत कुल 26 लोगों की मौत हो गई थी। भारत ने इस हमके के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त ऐक्शन लिए थे। इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया थाष तब से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस हमले के गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा भले ही वो पाताल में घुसे हों। पीएम ने कहा था कि उन्हें और उनके आकाओं को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि गुनहगारों को चुन-चुनकर ठिकाने लगाया जाएगा। तभी से संभावना जताई जा रही थी कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कर सकता है और अंतत: मंगलवार की देर रात भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दे दिया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In