• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
गौतम गंभीर

रोहित-विराट पर बोले गंभीर: जब तक प्रदर्शन अच्छा है, उम्र कोई बाधा नहीं

May 8, 2025
प्रशांत किशोर

लालू पर पीके का तंज: शेर अगर शाकाहारी होने लगे!

June 11, 2025
जीतनराम मांझी

मांझी का चिराग पर वार: भीड़ का दिखावा और गठबंधन धर्म की दुहाई

June 11, 2025
जनगणना

भारत में घटती प्रजनन दर: जनसंख्या संतुलन पर खतरा

June 11, 2025
गोविंदा सुनीता

गोविंदा को गुस्सा क्यों आता है? सुनीता का खुलासा

June 11, 2025
हाउसफुल

हाउसफुल 5: जब अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन ने ठुकराया मल्टीस्टारर ऑफर

June 11, 2025
बीसीसीआई

डब्लूटीसी में तीसरे नंबर पर भारत, इनाम में मिला इतिहास का सबसे बड़ा बोनस

June 11, 2025
रवि शास्त्री

‘बटुआ गायब हो जाएगा’, धोनी की फुर्ती पर शास्त्री का मजेदार बयान

June 11, 2025
एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक ने एफडी और सेविंग ब्याज दर घटाईं

June 11, 2025
आईपीओ

आईपीओ की कतार में केंट, करमतारा, विद्या वायर्स और मंगल इलेक्ट्रिकल

June 11, 2025
पीएम किसान

किसानों के लिए राहत की बयार: पीएम-किसान की 20वीं किस्त जल्द

June 11, 2025
दही

दही को बनाएं सुपरफूड: मिलाएं ये चीज़ें और पाएं चमत्कारी फायदे

June 11, 2025
शादी

ब्रह्म का विश्राम, साधना का आरंभ

June 11, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 11, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

रोहित-विराट पर बोले गंभीर: जब तक प्रदर्शन अच्छा है, उम्र कोई बाधा नहीं

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 8, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
गौतम गंभीर

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:हेड कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार को कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जब तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तब तक उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने हालांकि साथ ही दावा किया कि इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे के लिए इन दो सीनियर बल्लेबाजों को चुना जाए या नहीं यह तय करने में उनकी कोई भूमिका नहीं होगी। इंग्लैंड में टेस्ट कप्तान के रूप में 38 वर्षीय रोहित के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। 36 वर्षीय कोहली के बारे में चर्चा बहुत अधिक नहीं है लेकिन उनके भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं।

एबीपी न्यूज के ‘इंडिया एट 2047’ समिट में बोलते हुए गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर टिप्पणी करने से बचने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहली बात, कोच का काम टीम का चयन करना नहीं है। चयन करना चयनकर्ताओं का काम है। कोच केवल उन 11 खिलाड़ियों का चयन करता है जो मैच खेलेंगे। ना तो मेरे से पहले कोचिंग करने वाले चयनकर्ता थे और ना ही मैं चयनकर्ता हूं।’’ अधिक जोर दिए जाने पर गंभीर ने कहा, ‘‘जब तक वे (रोहित और कोहली) अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तब तक उन्हें टीम का हिस्सा होना चाहिए। आप कब खेलना शुरू करते हैं और कब खेलना बंद करते हैं, यह आपका व्यक्तिगत फैसला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोई कोच, कोई चयनकर्ता, कोई बीसीसीआई आपको यह नहीं बता सकता कि आपको कब खेलना बंद कर देना चाहिए। अगर आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो 40 की उम्र क्यों, आप 45 साल तक खेल सकते हैं, आपको कौन रोक रहा है?’’ भारत 20 जून से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा। गंभीर ने दोनों सीनियर खिलाड़ियों के टेस्ट भविष्य पर कोई निश्चित जवाब नहीं दिया लेकिन दक्षिण अफ्रीका में 2027 वनडे विश्व कप तक उनके खेलने की क्षमता पर कोच का दृष्टिकोण थोड़ा अधिक सकारात्मक था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह (2027 वनडे विश्व कप में खेलना) उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। केवल यही उनका चयन सुनिश्चित कर सकता है।’’ ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे के दौरान निराशाजनक प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलने वाले इन दोनों बल्लेबाजों ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया और गंभीर ने इस बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘‘और मैं उनके प्रदर्शन के बारे में क्या कहूं? दुनिया ने देखा कि उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा प्रदर्शन किया।’’ गंभीर ने योजनाबद्ध विदाई की अवधारणा को भी खारिज किया और कहा कि कोई भी क्रिकेटर इसे सोचकर नहीं खेलता।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी खिलाड़ी भव्य विदाई के बारे में सोचकर क्रिकेट नहीं खेलता। विदाई की जगह, हमें यह याद रखने की कोशिश करनी चाहिए कि उन्होंने देश के लिए कैसे और किन परिस्थितियों में मैच जीते हैं।’’ गंभीर ने कहा, ‘‘उन्हें विदाई मिले या ना मिले, यह महत्वपूर्ण नहीं है। अगर उन्होंने देश के लिए योगदान दिया है तो यह अपने आप में एक बड़ी विदाई है। क्या देशवासियों के प्यार से बड़ी कोई ट्रॉफी हो सकती है? क्रिकेटरों के लिए विदाई मायने नहीं रखती।’’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In