• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
वीरांगनाएं जिन्होंने पाकिस्तान की पोल खोली

सिंदूर अब श्रृंगार नहीं, रणचंडी का तिलक है

May 8, 2025
केजरीवाल ने किया ‘संजीवनी योजना’ का वादा, किसको और क्या मिलेगा फायदा

केजरीवाल के पासपोर्ट रिन्यूअल पर कोर्ट ने दी हरी झंडी

June 5, 2025
बिहार चुनाव 2025: पीके की एंट्री से नया समीकरण!

बिहार चुनाव 2025: पीके की एंट्री से नया समीकरण!

June 5, 2025
रामगोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा बोले: साउथ ने भी बनाए थे अमिताभ के रीमेक

June 5, 2025
पीएम किसान

जून में आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त

June 5, 2025
रघुराम राजन

ग्लोबल प्लेयर बनने के लिए सोच बदलनी होगी: रघुराम राजन

June 5, 2025
ऑनलाइन

ऑनलाइन शॉपिंग के जाल पर सरकार का वार

June 5, 2025
यात्रा में सावधानी, कोरोना से सुरक्षा

यात्रा में सावधानी, कोरोना से सुरक्षा

June 5, 2025
गंगा

गंगा दशहरा 2025: आज बन रहा है दुर्लभ रवि योग, स्नान-दान से मिटेंगे सारे पाप

June 5, 2025
राशिफल

5 जून 2025 का राशिफल

June 5, 2025
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया

बेंगलुरु भगदड़: 35 हजार की जगह पहुँचे 3 लाख लोग, मुख्यमंत्री ने दी सफाई

June 4, 2025
राहुल गांधी

सैनिकों की पिटाई वाले बयान पर राहुल को फटकार

June 4, 2025
इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

इंदौर रिश्वत विवाद में इमारत विस्फोट: जांच का आदेश

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 5, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

सिंदूर अब श्रृंगार नहीं, रणचंडी का तिलक है

आदित्य तिक्कू।।

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 8, 2025
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
वीरांगनाएं जिन्होंने पाकिस्तान की पोल खोली

22 अप्रैल 2025, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने जो ज़ख्म भारत की आत्मा को दिया, वह केवल एक आतंकी हमला नहीं था, वह एक सभ्यता पर प्रहार था। वहां न केवल गोलियों की गूंज सुनाई दी, बल्कि कुछ मांगों से जबरन मिटा दिया गया वह सिंदूर, जो भारतीय नारी के आत्मगौरव, विश्वास और अस्तित्व का प्रतीक है। परंतु आतंकवादी शायद भूल गए थे कि यह वह भूमि है जहां सिंदूर यदि प्रेम का प्रतीक है तो प्रतिशोध की ज्वाला भी बन सकता है।

भारत ने उत्तर दिया—ओज में, संयम में, पराक्रम में और एक चुटकी सिंदूर की ललकार में।

ऑपरेशन सिंदूर: नारी शक्ति का सशस्त्र प्रतिशोध

6 से 7 मई की रात जब अधिकांश विश्व नींद में डूबा था, भारत की तीनों सेनाओं ने एक ऐसी सुनियोजित सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया जिसे इतिहास आने वाले समय में “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम से याद रखेगा। यह नाम केवल एक सैन्य संहिता नहीं था, यह था उस अपमान का उत्तर, जो भारतीय नारी के माथे से जबरन मिटाए गए सिंदूर में समाया था।

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर वमिका सिंह—इन दो भारतीय वीरांगनाओं के नेतृत्व में हुआ यह अभियान आतंक के लिए वह अग्निवर्षा सिद्ध हुआ जिसने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा जैसे संगठनों की जड़ों को हिला दिया।

जब आतंक की रीढ़ टूटी

इस ऑपरेशन का सबसे करारा प्रहार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर पड़ा। न केवल उसके आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया गया, बल्कि उसके परिवार के 10 सदस्य भी मौत के घाट उतार दिए गए। आतंक का यह स्वयंभू मसीहा अब शोकग्रस्त स्वर में यह लिख रहा है—

“अच्छा होता कि मैं भी मर जाता।”

यह शब्द नहीं, एक जलील पराजय की चीख है। वह स्वीकारोक्ति है कि भारत अब चुप नहीं बैठता। संयम की तलवार जब म्यान से निकलती है तो वह दुश्मन को पहचान नहीं छोड़ती, केवल खाक में मिला देती है।

नारी अब प्रतीक्षा नहीं, निर्णायक नेतृत्व है

कर्नल सोफिया—रणनीति की वह धुरी बनीं, जिनकी बौद्धिक युद्धकला ने एक-एक आतंकी ठिकाने को लक्ष्य बनाया। विंग कमांडर वमिका—आकाश की वह सिंहिनी बनीं, जिनकी मिराज से दागी गईं मिसाइलों ने पहाड़ों में छिपे आतंक के गढ़ों को ध्वस्त कर दिया।

इन दोनों ने यह सिद्ध किया कि भारतीय नारी अब केवल प्रेरणा की प्रतिमा नहीं, रण की सूत्रधार भी है। वह सीमा पर युद्ध करती है, आकाश में गरजती है और अपमान का उत्तर जलते हुए ठिकानों की राख से देती है।

सिंदूर: अब यह श्रृंगार नहीं, संहार का प्रतीक है

“एक चुटकी सिंदूर” अब महज़ विवाहित स्त्री का मांग तिलक नहीं रहा। यह अब भारत माता की संतानों की मांग का रक्तलाल विजय तिलक है। यह उस असहनीय अपमान का उत्तर है, जो स्त्रीत्व को लांछित करने का दुस्साहस करता है।

ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया है—भारत की सहनशीलता उसकी कमजोरी नहीं, उसकी शक्ति है। और जब उत्तर आता है तो वह इतना तीव्र होता है कि शत्रु की रूह तक को हिला देता है।

अंतिम शब्द

आज देश की हर बेटी, हर माँ, हर वीरांगना के माथे पर वह रणचंडी सिंदूर चमक रहा है। मसूद अजहर की पीड़ा और पछतावा इस सत्य की गवाही है कि भारत अब वाणी से नहीं, पराक्रम से उत्तर देता है।

“एक चुटकी सिंदूर” अब इतिहास है, चेतावनी है, और भारत के गौरव की अमरगाथा भी।

जय हिंद। जय भारत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In