• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
बलूचिस्तान

बलूचिस्तान स्वतंत्र, भारत से दूतावास की मांग

May 9, 2025
‘जाट’ के 22 सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

ओटीटी पर आ रही है सनी देओल की ‘जाट’

June 6, 2025
मई में सबसे ज्यादा बिकी ब्रेजा, थार-हायराइडर की धमाकेदार बढ़त

मई में सबसे ज्यादा बिकी ब्रेजा, थार-हायराइडर की धमाकेदार बढ़त

June 6, 2025
फ्लिपकार्ट

फ्लिपकार्ट को मिला लोन देने का लाइसेंस, बनेगी एनबीएफसी कंपनी

June 6, 2025
यूपीआई

यूपीआई का धमाका: मई में ₹25.14 लाख करोड़ का रिकॉर्ड लेनदेन

June 6, 2025
मंचूरियन

इस बार ट्राई करें चटपटा आलू मंचूरियन!

June 6, 2025
1 या 2 जुलाई ,योगिनी एकादशी कब है? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और पारण टाइमिंग

निर्जला एकादशी व्रत आज, पारण कल

June 6, 2025
राशिफल

6 जून 2025 का राशिफल

June 6, 2025
संवेदना का पतन और लाशों की निरर्थकता

संवेदना का पतन और लाशों की निरर्थकता

June 5, 2025
श्रीराम दरबार

अयोध्या में श्रीराम दरबार विराजमान

June 5, 2025
भारत-PAK में फिर हो सकता है संघर्ष, इस बार चीन…पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने चेताया

भारत-PAK में फिर हो सकता है संघर्ष, इस बार चीन…पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने चेताया

June 5, 2025
अभ्याख्यान रूपी पाप से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

अभ्याख्यान रूपी पाप से बचने का हो प्रयास : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 5, 2025
सांप्रदायिक वीडियो केस में शर्मिष्ठा पनोली को HC से राहत, मिली अंतरिम जमानत

सांप्रदायिक वीडियो केस में शर्मिष्ठा पनोली को HC से राहत, मिली अंतरिम जमानत

June 5, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 6, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बलूचिस्तान स्वतंत्र, भारत से दूतावास की मांग

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 9, 2025
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
बलूचिस्तान

डेस्क:भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रसिद्ध बलूच लेखक और कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का ऐलान किया है और भारत सरकार से नई दिल्ली में बलूच दूतावास खोलने की अनुमति मांगी है। मीर यार बलूच को बलूच लोगों के अधिकारों की वकालत के लिए जाना जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्टों के जरिए यह घोषणा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान में शांति रक्षक बल भेजने और पाकिस्तान की सेना को क्षेत्र छोड़ने का आग्रह किया।

यह बयान तब आया जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया झड़पों ने गंभीर रूप ले लिया है। 7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा। भारत ने स्पष्ट किया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया। इसके जवाब में, पाकिस्तान ने गुरुवार को ड्रोन्स, मिसाइलों और भारी तोपखाने से भारतीय सैन्य और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर तनाव को और बढ़ा दिया।

भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलों को मार गिराया साथ ही पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) को भी तबाह कर दिया।

इस बीच मीर यार बलूच ने दावा किया कि बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने डेरा बुगती में पाकिस्तान के गैस क्षेत्रों पर हमला किया, जहां 100 से अधिक गैस कुएं स्थित हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमने अपनी स्वतंत्रता का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के पतन की घड़ी निकट है। हम भारत से अनुरोध करते हैं कि बलूचिस्तान को नई दिल्ली में अपना आधिकारिक कार्यालय और दूतावास खोलने की अनुमति दी जाए।” उन्होंने आगे लिखा, “हम संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करते हैं कि वे ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ की स्वतंत्रता को मान्यता दें और सभी सदस्य देशों की बैठक बुलाकर समर्थन दें।”

बलूच ने मांग की कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन तुरंत बलूचिस्तान भेजे और पाकिस्तान की सेना को वहां से हटने के आदेश दे। उनका कहन था, “पाकिस्तान की सेनाएं, अर्धसैनिक बल, पुलिस, आईएसआई, और प्रशासन में कार्यरत सभी गैर-बलूच अधिकारी तुरंत बलूचिस्तान छोड़ें।” बलूचिस्तान की नई सरकार के लिए उन्होंने कहा, “स्वतंत्र बलूचिस्तान की नई सरकार का गठन शीघ्र। कैबिनेट में बलूच महिलाओं की भागीदारी हमारे राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

हमारी भी सेना है

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ऐ नापाकिस्तान, अगर तुम्हारे पास सेना है तो हमारे पास भी बलूच सेना है। बलूच स्वतंत्रता सेनानियों का हमला जारी है।” इससे पहले एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को उड़ाया जाता दिखाया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि इसमें पाकिस्तान के 14 सैनिक मारे गए।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In