• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

May 12, 2025
आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता

आतंकी मंच से पाकिस्तान का शीर्ष नेता, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छलावे की पोल खुली

June 4, 2025
किरोड़ीलाल मीणा

श्रीगंगानगर में नकली बीज फैक्ट्रियों पर छापा, मंत्री किरोड़ी एक्शन में

June 4, 2025
संजय सिंह

प्रधानमंत्री मौन, संजय सिंह का सवाल: किस दबाव में रुका सैन्य अभियान?

June 4, 2025
बीजेपी का राहुल गांधी पर हमला: राष्ट्रविरोधी बयानबाजी पर आरोप

मोदी थंडर या राहुल ब्लंडर?—भाजपा का पलटवार

June 4, 2025
आईपीओ

एचडीबी फाइनेंशियल को सेबी से मिली आईपीओ मंजूरी

June 4, 2025
जीडीपी

यूबीएस ने बढ़ाया भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, अब 6.4% की उम्मीद

June 4, 2025
पेट्रोल-डीजल

रियायती तेल पर नजर: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सरकार फिलहाल सतर्क

June 4, 2025
पंकज त्रिपाठी

8 घंटे की शिफ्ट पर बढ़ी बहस: पंकज त्रिपाठी ने भी किया समर्थन

June 4, 2025
दिलजीत दोसांझ

‘नो एंट्री 2’ से दिलजीत आउट, अनीस बज्मी ने दी सफाई

June 4, 2025
पानी ठंडा

फ्रिज की बोतल, बैक्टीरिया का घर!

June 4, 2025
गृह प्रवेश: एक पवित्र शुरुआत

गृह प्रवेश: एक पवित्र शुरुआत

June 4, 2025
राशिफल

4 जून 2025 का राशिफल

June 4, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 4, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 12, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
“पाकिस्तान की घेरेबंदी जरूरी, नरमी का हकदार नहीं” – पूर्व सेनाध्यक्ष

नई दिल्ली: देश की विशाल आबादी जहां संघर्ष विराम के पक्ष में थी, वहीं कई लोगों का मानना था कि अभी रुकने का समय नहीं आया है। भारत ने अपनी तीनों सेनाओं के पराक्रम और सटीक लक्ष्य निर्धारण के साथ पाकिस्तान को संघर्ष विराम का प्रस्ताव स्वीकार करने पर मजबूर किया। अब, भारत को तब तक दबाव बनाए रखना चाहिए जब तक आतंकवाद की मूल समस्या का स्थायी समाधान न मिल जाए।

मनोज नरवणे ने कहा- पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखना चाहिए
यह टिप्पणी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की है। नरवणे और अन्य कुछ सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान के मामले में जब तक स्पष्ट लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक भारत को सैन्य अभियान को समाप्त नहीं करना चाहिए। नरवणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि संघर्ष विराम एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन यह भी जरूरी है कि पाकिस्तान की घेरेबंदी को जारी रखा जाए। इससे ही एक स्थायी और टिकाऊ समाधान मिल सकेगा।

भविष्य में अवसर खोने की कोई जरूरत नहीं – नरवणे
नरवणे ने आगे कहा कि आतंकवाद के कारण मासूम लोगों की जानें जाती रहें और हमारा प्रतिकार घटना आधारित बने, यह ठीक नहीं है। उनका कहना था कि यह तीसरी बार था जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की। भविष्य में कोई अवसर गंवाने की जरूरत नहीं है।

वीपी मलिक ने जताई निराशा
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने भी भारत द्वारा संघर्ष विराम को इतनी जल्दी स्वीकार करने पर हल्की निराशा व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया कि पुलवामा हमले के बाद भारत द्वारा की गई सैन्य और असैन्य कार्रवाइयों से क्या वास्तविक लाभ मिला? उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि भारत ने एक बार फिर लाभ की स्थिति को गंवाया है।

भारत की परंपरा रही है लाभ की स्थिति को खो देना – ब्रह्म चेलानी
प्रख्यात रक्षा विशेषज्ञ ब्रह्म चेलानी ने भी यही राय व्यक्त की कि ऑपरेशन सिंदूर को बिना स्पष्ट लक्ष्य प्राप्त किए तीन दिनों के भीतर रोक दिया गया। चेलानी ने 1948 के भारत-पाकिस्तान युद्ध, 1960 के सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर, और 1972 के शिमला समझौते जैसी घटनाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की यह परंपरा रही है कि उसने लाभ की स्थिति को खुद ही खो दिया है।

कंवल सिब्बल ने भी सवाल उठाए
एक अन्य रक्षा विशेषज्ञ कंवल सिब्बल ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के संघर्ष विराम के बाद अपनी “जीत” का प्रचार करने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि इससे यह प्रतीत होता है कि पाकिस्तान को वह कठोर संदेश नहीं दिया गया, जो उसे दिया जाना चाहिए था।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In