• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मोहम्मद शमी

चोट और प्रतिस्पर्धा के बीच मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल

November 11, 2025
माहरंग बलूच

हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल

June 21, 2026
बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी

June 21, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें

June 21, 2026
आईपीओ

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

June 21, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 21, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 21, 2026
स्वस्थ रिश्तों का सरल मंत्र: भोजन और संवाद

स्वस्थ रिश्तों का सरल मंत्र: भोजन और संवाद

June 21, 2026
योग : आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा

योग : आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा

June 21, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 21 जून 2026

June 21, 2026
विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित

June 20, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

चोट और प्रतिस्पर्धा के बीच मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 11, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोहम्मद शमी

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:मोहम्मद शमी ने मौजूदा रणजी ट्रॉफी में 93 ओवर गेंदबाजी कर ली है, लेकिन भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक का दोबारा टेस्ट क्रिकेट में खेलना मुश्किल लग रहा है और उनकी वनडे टीम में भी नीली जर्सी पहनने की संभावना कम ही दिख रही है। इस 35 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था, लेकिन उसके बाद से उन्हें किसी भी प्रारूप की टीम में नहीं चुना गया। वह 2023 में वनडे विश्व कप के बाद एड़ी की चोट के कारण लंबे समय तक खेल से बाहर रहे थे। उन्हें इस चोट से निजात पाने के लिए सर्जरी करानी पड़ी थी।

वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है उसे देखते हुए ऐसी संभावना नहीं लगती है कि शमी तीनों प्रारूपों में अब तक खेले गए 197 इंटरनेशनल मैचों में और मैच जोड़ पाएंगे। वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों में ही राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में पिछड़ गए हैं क्योंकि प्रसिद्ध कृष्णा और आकाशदीप के रूप में भारत के पास अच्छे विकल्प हैं। ऐसा लगता है कि उनके लिए अब केवल एक दिवसीय क्रिकेट ही बचा है। अगला वनडे विश्व कप 2027 में होगा और तब तक शमी 37 साल के हो जाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम एक उम्र दराज तेज गेंदबाज को की टीम में रखने का जोखिम नहीं उठाएगी, क्योंकि शमी का करियर चोटों से जुड़ा रहा है, जिसमें घुटने की समस्या भी शामिल है।

शमी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं और उन्होंने खुलकर कहा है कि चयनकर्ताओं ने उनसे कोई बातचीत नहीं की है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ऐसा नहीं मानते हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘कई बार ऐसा हुआ है कि राष्ट्रीय चयनकर्ता और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहयोगी स्टाफ ने शमी का हालचाल जानने के लिए फोन किया है। चयन समिति इंग्लैंड में उनकी सेवाएं लेने के लिए बेताब थी, क्योंकि जसप्रीत बुमराह तीन टेस्ट से ज्यादा नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड की परिस्थितियों में कौन उनके स्तर का गेंदबाज नहीं चाहेगा।’’

उनका इशारा इस साल की शुरुआत में भारत द्वारा 2-2 से ड्रॉ की गई सीरीज की ओर था। पता चला है कि चयन समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने शमी को कई संदेश भेजकर उनकी फिटनेस के बारे में पूछताछ की और उनसे कैंटरबरी या नॉर्थम्पटन में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की तरफ से कम से कम एक मैच खेलने का अनुरोध किया। इसका उद्देश्य यह पता करना था कि शमी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं या नहीं। ऐसा समझा जाता है कि इस तेज गेंदबाज ने जवाब दिया कि उन्हें अभी भी अपना कार्यभार बढ़ाना है और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इसलिए यह कहना कि शमी से कोई बातचीत नहीं हुई, पूरी तरह सच नहीं है। चिकित्सा टीम के पास उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी है और यह भी देखना है कि उनका शरीर इंटरनेशनल क्रिकेट की कठिनाइयों को झेलने में सक्षम है या नहीं।‘‘ इस समय शमी को लग सकता है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट के लिए तैयार हैं, लेकिन वह इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं या नहीं, इसका फैसला केवल राष्ट्रीय चयनकर्ता ही कर सकते हैं। शीर्ष स्तर की क्रिकेट में खेलने के लिए शमी की फिटनेस को लेकर भी कुछ सवाल हैं क्योंकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पैल करने पड़ सकते हैं जबकि वर्तमान समय में वह रणजी ट्रॉफी में अधिकतर छोटे स्पैल में गेंदबाजी कर रहे हैं।

Previous Post

टी20 वर्ल्ड कप से पहले गंभीर का आकलन: टीम अभी मंज़िल से दूर

Next Post

रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर पलटवार: आरोप निराधार और झूठे

Next Post
रविशंकर

रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर पलटवार: आरोप निराधार और झूठे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हुडा जेल में बंद बीवाईसी नेताओं का धरना जारी, ‘फेसलेस ट्रायल’ पर उठे सवाल
  • बचपन की दर्दनाक यादें साझा कर भावुक हुईं डेज़ी ईरानी
  • सिनेमाघरों में मनोरंजन का महाधमाका, ‘वेलकम टू द जंगल’ पर टिकीं निगाहें
  • एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को सेबी की मंजूरी
  • टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In