• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

धर्म-अध्यात्म की साधना करने वाले का मानव जीवन धन्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

December 4, 2025
चंद्रयान-2 की ऐतिहासिक खोज: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ के संकेत

चंद्रयान-2 की ऐतिहासिक खोज: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ के संकेत

May 29, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

May 29, 2026
“पोस्टर राजनीति” पर वार-पलटवार, राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

“पोस्टर राजनीति” पर वार-पलटवार, राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा

May 29, 2026
प्रशांत किशोर

बिहार की राजनीति गरमाई: प्रशांत किशोर ने नीतीश और सम्राट चौधरी को घेरा

May 29, 2026
एशियाई खेलों की राह तय करेगा मंगलुरु का सर्फिंग महासंग्राम

एशियाई खेलों की राह तय करेगा मंगलुरु का सर्फिंग महासंग्राम

May 29, 2026
विनेश फोगाट

विनेश फोगाट मामला: चयन ट्रायल को लेकर डब्ल्यूएफआई पहुँचा सुप्रीम कोर्ट

May 29, 2026
सुष्मिता सेन की पहली मोहब्बत: जिसने नौकरी छोड़कर दिया था उनका साथ

करियर से ऊपर रखा मातृत्व, फिर भी मिला विरोध: सुष्मिता सेन

May 29, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

May 29, 2026
महंगाई को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने घटाई पेट्रोल-डीजल ड्यूटी

पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल मिश्रित ईंधन के कई विकल्प उपलब्ध कराने की तैयारी

May 29, 2026
आईपीओ

मेरिट्रोनिक्स आईपीओ पर निवेशकों की नजर, ग्रे मार्केट में 90 रुपये प्रीमियम

May 29, 2026
मुकेश अंबानी

रिलायंस की 19 जून को एजीएम, जियो आईपीओ पर टिकी नजरें

May 29, 2026
ठंडी हवा का गर्म खतरा: क्यों फट रहे हैं एसी के आउटडोर यूनिट?

ठंडी हवा का गर्म खतरा: क्यों फट रहे हैं एसी के आउटडोर यूनिट?

May 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

धर्म-अध्यात्म की साधना करने वाले का मानव जीवन धन्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में आयोजित हुआ विशाल किसान सम्मेलन 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 4, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
धर्म-अध्यात्म की साधना करने वाले का मानव जीवन धन्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
आचार्यश्री
धर्म-अध्यात्म की साधना करने वाले का मानव जीवन धन्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
धर्म-अध्यात्म की साधना करने वाले का मानव जीवन धन्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
धर्म-अध्यात्म की साधना करने वाले का मानव जीवन धन्य : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
लाम्बोड़ी, राजसमंद:जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, महातपस्वी, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी तेरापंथ के आद्य अनुशास्ता आचार्यश्री भिक्षु की महाप्रयाण स्थली सिरियारी, जन्मभूमि कंटालिया, अभिनिष्क्रमण भूमि बगड़ी आदि की ओर गतिमान हैं। आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष में वर्तमान अनुशास्ता ने आद्य अनुशास्ता व तेरापंथ की व्युतपत्ति से जुड़े समस्त स्थानों को मानों स्पर्श करने का संकल्प ले चुके हैं। आचार्यश्री ने अभी तक राजनगर, केलवा आदि क्षेत्रों में पधार चुके हैं।
गुरुवार को प्रातःकाल युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना का कुशल नेतृत्व करते हुए धानिन से गतिमान हुए। प्रातःकाल मौसम में सर्दी का प्रभाव नजर आ रहा था। धानिनवासियों ने अपने आराध्य के प्रति कृतज्ञता अर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर किया। आचार्यश्री जैसे-जैसे आगे बढ़ते जा रहे थे, आसमान में चढ़ते सूर्य के कारण सर्दी का प्रभाव भी कम होता जा रहा था। आज आचार्यश्री लाम्बोड़ी की ओर गतिमान थे। लगभग नौ किलोमीटर का विहार कर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी लाम्बोड़ी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पधारे। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं व ग्रामीण जनता ने आचार्यश्री का भावपूर्ण स्वागत किया।
विद्यालय परिसर में प्रातःकालीन मुख्य प्रवचन कार्यक्रम स्थानीय तेरापंथी सभा व लाम्बोड़ी पंचायत समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में विशाल किसान सम्मेलन के रूप में आयोजित था। इस कारण पूरा विद्यालय परिसर ही मानों प्रवचन पण्डाल बन गया था। उपस्थित श्रद्धालुओं व किसानों को शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने मंगल संबोध प्रदान करते हुए कहा कि मनुष्य जन्म को दुर्लभ बताया गया है। चौरासी लाख जीव योनियों में मानव जीवन को प्राप्त करना दुर्लभ है। वर्तमान यह मानव जीवन हम सभी को प्राप्त है और सुलभ है। इस मानव जीवन में जो मनुष्य धर्म करता है, अध्यात्म की साधना करता है, उसके लिए यह जीवन धन्य हो जाता है, उसका जीवन कृतार्थ हो जाता है। इस प्रकार मानव जीवन से बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। इस मानव जीवन को प्राप्त करने के बाद भी यदि कोई हिंसा-हत्या, चोरी, लूट, आदि-आदि गलत कार्यों में डूबा रहता है, उसका फिर कब कल्याण होगा, यह कहना कठिन हो सकता है।
मनुष्य के पास इन्द्रियां भी हैं और मस्तिष्क भी है। मनुष्य जीवन के माध्यम से आदमी जो उत्कृष्ट कोटि की साधना कर सकता है, वह अन्य किसी भी प्राणी के लिए संभव नहीं है। जो इस जीवन में साधु बन जाता है, वह दुनिया का बड़ा आदमी हो जाता है। जो सद्गुणों से भरा हुआ हो, वह बड़ा आदमी होता है। आज लाम्बोड़ी में कितने साधु-साध्वियों का समागम हुआ है। साथ में समणीवृंद भी हैं। किसान सम्मेलन का आयोजन है। किसान भी तो इंसान भी हैं। भारत कृषि प्रधान देश है। किसान के जीवन में धर्म की धनाढ्यता रहे। जीवन नशामुक्त रहे। किसान को अन्नदाता भी कहा जाता है। अन्न का बहुत महत्त्व है। धरती का रत्न है अन्न। अन्न के महत्त्व को ध्यान में रखने का प्रयास करना चाहिए।
आचार्यश्री ने चतुर्दशी के संदर्भ में हाजरी के क्रम को संपादित कर चारित्रात्माओं को मंगल प्रेरणएं प्रदान कीं। उपस्थित चारित्रात्माओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर लेखत्र का उच्चारण किया।
आचार्यश्री ने विशाल किसान सम्मेलन के संदर्भ में उपस्थित किसान भाइयों को पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए किसान भाइयों को मदिरापान का त्याग कराया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री पारसमल बाफना ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। तेरापंथ महिला मण्डल-लाम्बोड़ी ने आचार्यश्री के स्वागत में गीत का संगान किया। आचार्यश्री ने विद्यार्थियों को सद्भावना, नैतिकता व नशामुक्ति का संकल्प भी स्वीकार कराते हुए मंगल संबोध प्रदान किया।
स्थानीय विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी के बीच में आचार्यश्री महाश्रमणजी का शुभागमन हुआ है। मैं आपको सादर नमन करता हूं। आप मेवाड़ क्षेत्र में 14 वर्षों के बाद पधारे हैं। आप राम के रूप में पधारे हैं तो हम सभी अयोध्यावासी के रूप में आपका स्वागत करते हैं।
कुछ समय बाद सायंकाल महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने लाम्बोड़ी से मंगल प्रस्थान किया तथा जन-जन को आशीष प्रदान करते हुए कितेला गांव में रात्रिकालीन प्रवास हेतु पधारे।
Previous Post

राहुल बनाम सरकार: थरूर बोले—विदेशी मेहमानों से मिलना विपक्ष का हक

Next Post

भारत पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

Next Post
भारत पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

भारत पहुंचे पुतिन, पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • चंद्रयान-2 की ऐतिहासिक खोज: चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ के संकेत
  • उत्तर भारत में मौसम का बड़ा बदलाव: तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
  • “पोस्टर राजनीति” पर वार-पलटवार, राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा
  • बिहार की राजनीति गरमाई: प्रशांत किशोर ने नीतीश और सम्राट चौधरी को घेरा
  • एशियाई खेलों की राह तय करेगा मंगलुरु का सर्फिंग महासंग्राम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In