• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण

उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण

December 18, 2025
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा

June 9, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी

June 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित

June 9, 2026
महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

महिलाओं पर कड़ा शिकंजा, चाबुक लेकर उतरी तालिबान की नैतिकता पुलिस

June 9, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

June 9, 2026
हिंदुत्व मुद्दे पर गरमाई राजनीति, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्ष को घेरा

गहलोत-पायलट विवाद फिर चर्चा में, प्रमोद कृष्णम ने साधा निशाना

June 9, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण

आचार्यश्री ने आचार्यश्री भिक्षु के गृहत्याग जीवन को किया व्याख्यायित  

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 18, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण
उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण
उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण
उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण
उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण
उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण
उपलब्धियों से युक्त रहा आचार्यश्री भिक्षु का गृहत्याग जीवन : महातपस्वी महाश्रमण
कंटालिया, पाली: तेरापंथ धर्मसंघ के आद्य अनुशास्ता महामना भिक्षु की जन्मस्थली कंटालिया में ‘आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष’ के महाचरण का आयोजन हो रहा है। तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में आयोजित इस महाचरण से पूरे गांव का वातावरण अध्यात्ममय बना हुआ है।
‘आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष’ के महाचरण का चतुर्थ दिवस। गुरुवार को भव्य एवं विशाल ‘भिक्षु समवसरण’ में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ के मध्य मंचासीन युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के मंगल महामंत्रोच्चार के साथ आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मुनि धु्रवकुमारजी ने गीत का संगान किया। मुनि दिनेशकुमारजी ने आज के निर्धारित विषय पर अपनी अभिव्यक्ति दी।
शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने समुपस्थित जनता को पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि दो प्रकार की साधना बताई गई है- अगार धर्म और अनगार धर्म। गृह में रहते हुए धर्म की साधना करना अगार धर्म और गृहत्याग करके धर्म की आराधना करना अनगार धर्म हो सकता है। धर्म की साधना के आधार पर ये दो विभाग होते हैं। श्रावक जब सामायिक करता है, बारह व्रत की साधना करता है तो वह अगार धर्म होता है और जब व्यक्ति घर से अभिनिष्क्रमण कर दे और सर्व सावद्य त्याग स्वरूप साधुत्व स्वीकार कर ले तो वह अनगार धर्म की साधना हो सकता है।
आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के संदर्भ में कंटालिया में यह महाचरण का आयोजन हो रहा है। हम महामना के गृहस्थ जीवन में धर्म की साधना की। फिर उन्होंने गृह त्याग और किया और जैन धर्म के एक आम्नाय में दीक्षित हो गए। वे अपने गुरु के विश्वासपात्र हो गए। गुरु के शिष्य तो अनेक होते हैं, किन्तु सारे शिष्य गुरु के विश्वासपात्र नहीं हो सकते। ऐसे शिष्य जो कुछ ही समय में गुरु के लिए आलम्बन बन जाते हैं, उनकी विशेष प्रतिभा हो सकती है। उनकी गुरु के प्रति निष्ठा तो गुरु का भी शिष्य के प्रति निष्ठा हो सकती है। मुनि भीखणजी महाराज ने अपने गृह त्याग जीवन में अपने गुरु के पास रहते हुए अनेक ग्रन्थों व शास्त्रों का अध्ययन किया। उन्होंने कितना स्वाध्याय किया होगा। उनके चिंतन कितना जागरूकतापूर्ण था। वे तर्क आदि भी करते थे। ज्ञानार्जन में तार्किक स्वभाव का होना भी आवश्यक होता है। वे उस समुदाय के भावी आचार्य के रूप में अंकित होना भी उनके जीवन की उपलब्धि है। उससे भी बड़ी उपलब्धि थी कि वे इतनी ऊंची संभावना को प्राप्त करने के बाद भी क्रांति का निर्णय कर लेना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है।
आचार्यश्री ने चतुर्दशी के संदर्भ मंे हाजरी के क्रम को संपादित करते हुए उपस्थित चारित्रात्माओं को अनेक प्रेरणाएं प्रदान कीं। आचार्यश्री की अनुज्ञा से प्रवचन पण्डाल में साधु, साध्वियों व समणियों को पंक्तिबद्ध होने की प्रेरणा प्रदान की और चारित्रात्माएं पंक्तिबद्ध हुए तो मानों मर्यादा महोत्सव जैसा दृश्य कंटालिया में उपस्थित हो गया। समस्त चारित्रात्माओं ने लेखपत्र का उच्चारण किया। आचार्यश्री के साथ चतुर्विध धर्मसंघ ने ‘हमारे भाग्य बड़े बलवान’ गीत का आंशिक संगान किया। सुश्री राजुल कांकरिया ने गीत का संगान किया। श्री प्रकाश गादिया ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

केंद्र पर निशाना, गांधी के सम्मान की बात: बंगाल में ‘कर्मश्री’ योजना शुरू

Next Post

पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3,436 करोड़ की 169 संपत्तियां जब्त

Next Post
ईडी

पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 3,436 करोड़ की 169 संपत्तियां जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर
  • खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक
  • पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी
  • देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In