• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी की झोली में एक और ब्रांड, रिलायंस ने उदयम्स में किया बड़ा निवेश

December 19, 2025
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, आतंकवाद और दुष्प्रचार पर घेरा

June 9, 2026
‘तुम पागल हो, इजरायल से हर कोई नफरत करता है’, लेबनान को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप

ईरान मुद्दे पर ट्रंप-नेतन्याहू में मतभेद, इज़राइल को अलगाव की चेतावनी

June 9, 2026
अमेरिकी सांसद ने H1B वीजा खत्म करने के लिए नया बिल पेश किया

H-1B वीज़ा पर ट्रंप को झटका, 1 लाख डॉलर शुल्क अवैध घोषित

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

मुकेश अंबानी की झोली में एक और ब्रांड, रिलायंस ने उदयम्स में किया बड़ा निवेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 19, 2025
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुकेश अंबानी

File Photo

डेस्क : मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने तमिलनाडु की प्रतिष्ठित फूड कंपनी उदयम्स एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। कंपनी ने गुरुवार को इस अधिग्रहण की औपचारिक घोषणा की। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में संकेत दिए गए थे कि चेन्नई स्थित उदयम्स में कंट्रोलिंग स्टेक को लेकर रिलायंस कंज्यूमर के साथ बातचीत अंतिम चरण में है। हालांकि, सौदे की वित्तीय शर्तों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

तीन दशक पुराना मजबूत ब्रांड
करीब तीन दशक पहले स्थापित उदयम्स एग्रो फूड्स आज लगभग ₹668 करोड़ के कारोबार वाली कंपनी मानी जाती है। स्टेपल फूड, स्नैक्स और रेडी-टू-कुक ब्रेकफास्ट सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पकड़ है। इसके उत्पाद पोर्टफोलियो में चावल, दालें, मसाले, स्नैक्स और इडली बैटर जैसे लोकप्रिय आइटम शामिल हैं। तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में उदयम्स का वितरण नेटवर्क व्यापक है और ब्रांड की पहचान घर-घर तक बनी हुई है।

डील की संरचना
जॉइंट वेंचर के तहत रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के पास कंपनी की कंट्रोलिंग हिस्सेदारी होगी, जबकि उदयम्स के मौजूदा प्रमोटर्स अल्पांश हिस्सेदारी अपने पास बनाए रखेंगे। RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि उदयम्स ऐसा ब्रांड है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। यह दशकों से उपभोक्ताओं को हेल्दी और गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध करा रहा है और तमिलनाडु की समृद्ध खाद्य परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है।
वहीं, उदयम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर एस. सुधाकर ने इस साझेदारी को कंपनी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत बताया।

रिलायंस की विस्तार रणनीति
यह अधिग्रहण रिलायंस की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत कंपनी मजबूत क्षेत्रीय ब्रांड्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देना चाहती है। इससे पहले रिलायंस बेवरेज और पर्सनल केयर सेगमेंट में भी इसी तरह के अधिग्रहण कर चुकी है। बाजार में उदयम्स का मुकाबला टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, आईडी फ्रेश फूड और MTR जैसी कंपनियों से है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह डील ऐसे समय पर हुई है जब देश के कंज्यूमर सेक्टर में तेज कंसॉलिडेशन देखा जा रहा है और बड़ी कंपनियां क्षेत्रीय व डिजिटल-फर्स्ट ब्रांड्स को अपने साथ जोड़ने में सक्रिय हैं।

Previous Post

म्यूचुअल फंड निवेश होगा सस्ता, सेबी ने एक्सपेंस रेशियो में की कटौती

Next Post

रेखा की जया, नरगिस और मौसमी के साथ रही अनबन, खुलासे में सामने आई पुरानी घटनाएँ

Next Post
रेखा–मौसमी चटर्जी

रेखा की जया, नरगिस और मौसमी के साथ रही अनबन, खुलासे में सामने आई पुरानी घटनाएँ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति
  • ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प
  • नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त
  • सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद
  • ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In