डेस्क: आमतौर पर बॉलीवुड पर यह आरोप लगता रहा है कि उसने हॉलीवुड या अन्य इंडस्ट्रीज़ से संगीत कॉपी किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई हॉलीवुड फिल्मों में बॉलीवुड के गानों को भी जगह मिली है? आइए जानें ऐसे कुछ गानों और फिल्मों के बारे में:
- मेरा जूता है जापानी – Deadpool (2016)
श्री 420 का यह पॉपुलर गाना हॉलीवुड फिल्म डेडपूल में फीचर किया गया था। फैंस ने इसे खूब पसंद किया। - छइयां-छइयां – Inside Man (2005)
शाहरुख खान का यह हिट गाना हॉलीवुड फिल्म इनसाइड मैन में शामिल किया गया था और आज भी कई रील्स में सुना जाता है। - छम्मा-छम्मा – Moulin Rouge (2001)
चाइना गेट मूवी का यह मशहूर गाना हॉलीवुड की फिल्म मौलिन रूज में बजता हुआ दिखाई दिया। - मेरा मन तेरा प्यासा, वादा न तोड़ – Eternal Sunshine of the Spotless Mind (2004)
मोहम्मद रफी का यह क्लासिक गाना हॉलीवुड फिल्म इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड में इस्तेमाल हुआ। - लहरों की तरह यादें – Shaun of the Dead (2004)
किशोर कुमार का यह हिट गाना हॉलीवुड फिल्म शॉन ऑफ द डेड में शामिल किया गया। - मुंडियां तू बच के रही – The Dictator (2011)
बॉलीवुड के पंजाबी गाने को हॉलीवुड फिल्म द डिक्टेटर में जगह मिली। - जान पहचान – Ghost World (2001)
यह पॉपुलर हिंदी सॉन्ग हॉलीवुड फिल्म घोस्ट वर्ल्ड के ओपनिंग सीन में फीचर किया गया। - छलका छलका रे – Accidental Husband (2008)
फिल्म साथिया का यह गाना हॉलीवुड फिल्म एक्सीडेंटल हस्बेंड में बजता हुआ दिखा। - बॉम्बे थीम – Lord of War (2005)
एआर रहमान द्वारा तैयार किया गया बॉम्बे फिल्म का थीम सॉन्ग लॉर्ड ऑफ वॉर में इस्तेमाल हुआ।
बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच संगीत का यह अनोखा मेल फैंस के लिए एक सुखद सरप्राइज रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
