• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उबैदुल्लाह

भारतीय जर्सी विवाद: पाक कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत पर कार्रवाई की तैयारी

December 19, 2025
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

भारतीय जर्सी विवाद: पाक कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत पर कार्रवाई की तैयारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 19, 2025
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
उबैदुल्लाह

डेस्क :पाकिस्तान कबड्डी फेडरेशन (पीकेएफ) ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत से जुड़े विवाद के बाद जनरल काउंसिल की आपात बैठक बुलाने का फैसला किया है। बहरीन में आयोजित एक निजी कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान राजपूत के भारतीय टीम की जर्सी पहनकर खेलने और भारतीय झंडा लहराने के वीडियो–तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

27 दिसंबर को आपात बैठक
पीकेएफ के सचिव राणा सरवर ने बताया कि फेडरेशन के चेयरमैन चौधरी शफाय हुसैन के निर्देश पर 27 दिसंबर को आपात बैठक होगी। इसमें उबैदुल्लाह राजपूत समेत अन्य संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। सरवर ने कहा कि किसी राष्ट्रीय खिलाड़ी द्वारा विदेशी टीम का प्रतिनिधित्व करना और उसका झंडा लहराना गंभीर मामला है, जिसकी गहन जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निजी टूर्नामेंट, फिर भी आपत्ति
यह मामला 16 दिसंबर को बहरीन के सलमाबाद स्थित गल्फ एयर क्लब में आयोजित तीसरे जीसीसी कबड्डी कप से जुड़ा है। टूर्नामेंट में बहरीन, कुवैत, दुबई और ओमान की टीमें शामिल थीं। आयोजकों ने भारत, पाकिस्तान, कनाडा और ईरान जैसे देशों के नाम पर निजी टीमें बनाई थीं, जिनमें अधिकांश खिलाड़ी अपने-अपने मूल देशों से थे। पीकेएफ का कहना है कि भारतीय खिलाड़ियों वाली निजी टीम में उबैदुल्लाह का शामिल होना अस्वीकार्य है।

16 पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर कार्रवाई की तैयारी
सरवर के अनुसार, बहरीन गए 16 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने फेडरेशन या पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड से अनुमति या एनओसी नहीं ली थी। यह कोई आधिकारिक पाकिस्तानी राष्ट्रीय टीम नहीं थी। बिना अनुमति भाग लेने और पाकिस्तान के नाम के दुरुपयोग के आरोप में इन खिलाड़ियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ऐसे स्वघोषित प्रमोटर्स पर भी शिकंजा कसा जाएगा, जो देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों में शामिल हैं।

उबैदुल्लाह राजपूत की सफाई और माफी
विवाद के बाद उबैदुल्लाह राजपूत ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट हर साल होता है और वे पहले भी इसमें खेल चुके हैं। इस बार पुरानी टीम ने नहीं बुलाया, दूसरी टीम के निमंत्रण पर वे गए। उन्हें जानकारी नहीं थी कि टीमें भारत–पाकिस्तान के नाम से होंगी। मैदान में उतरने से पहले उन्हें बताया गया कि वे भारत की टीम से खेल रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने कमेंटेटर से स्पष्ट भी करवाया कि यह भारत–पाकिस्तान मुकाबला नहीं, बल्कि स्थानीय कप है।

राजपूत ने कहा कि झंडे और नारों की उन्हें उम्मीद नहीं थी। यह सिर्फ एक कप था, विश्व कप नहीं। विश्व कप होता तो वे निश्चित रूप से पाकिस्तान के लिए ही खेलते। उन्होंने कहा, “मेरा जीवन पाकिस्तान पर कुर्बान है।” यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्होंने फेडरेशन, कोच और शुभचिंतकों से क्षमा मांगी और अपील की कि इस प्रतियोगिता को कप की तरह ही देखा जाए।

Previous Post

शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन

Next Post

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी रतले परियोजना में आतंकी आशंका, पुलिस पत्र से घमासान

Next Post
डेम

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी रतले परियोजना में आतंकी आशंका, पुलिस पत्र से घमासान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
  • जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप
  • ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी
  • न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति
  • ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In