• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
डेम

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी रतले परियोजना में आतंकी आशंका, पुलिस पत्र से घमासान

December 19, 2025
प्रसिद्ध कृष्णा

भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी

June 9, 2026
जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप

June 9, 2026
ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी

June 9, 2026
न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति

June 9, 2026
हिमालय की बाधाएँ होंगी खत्म: ज़ोजिला टनल से खुलेगा सालभर का रास्ता

ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प

June 9, 2026
हाई कोर्ट ने संभल मस्जिद ध्वस्तीकरण रोकने से किया इनकार, वैकल्पिक उपाय सुझाया

नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर हाईकोर्ट सख्त

June 9, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सेवानिवृत्त रेलकर्मी की हत्या कर शव के टुकड़े करने वाले भाई-बहन को मौत की सजा, बहू को उम्रकैद

June 9, 2026
कानून और ईमानदारी की जीत: केजरीवाल ने मोदी को चुनाव चुनौती दी

ईडी छापों पर गरमाई सियासत, केजरीवाल ने केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप

June 9, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत नहीं, प्रमुख शहरों में दरें स्थिर

June 9, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

June 9, 2026
पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम, लक्षद्वीप में शराब बिक्री को मंजूरी

June 9, 2026
देश में मौसम का डबल असर: कहीं लू का खतरा, कहीं बारिश का दौर

देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में गर्मी बरकरार

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर जम्मू कश्मीर

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी रतले परियोजना में आतंकी आशंका, पुलिस पत्र से घमासान

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 19, 2025
in जम्मू कश्मीर, देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
डेम

The image was created by ChatGPT

डेस्क:जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में निर्माणाधीन 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना को लेकर बड़ा सुरक्षा और राजनीतिक विवाद सामने आया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 1 नवंबर को मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MEIL) को पत्र लिखकर बताया कि परियोजना में कार्यरत 29 कर्मचारियों के कथित तौर पर आतंकवादी संबंध या आपराधिक पृष्ठभूमि पाई गई है।

यह पत्र सामने आने के बाद भाजपा की किश्तवाड़ विधायक शगुन परिहार के आरोपों को बल मिला है। परिहार ने पहले ही परियोजना में काम कर रहे कर्मचारियों की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे और अब उन्होंने कहा कि पुलिस का पत्र उनके आरोपों की पुष्टि करता है। यह विवाद तब खुलकर सामने आया था जब MEIL के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) हरपाल सिंह ने सार्वजनिक रूप से विधायक पर परियोजना में देरी कराने का आरोप लगाया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुाबिक, किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नरेश सिंह द्वारा MEIL के जनरल मैनेजर को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि परियोजना में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों का नियमित पुलिस सत्यापन किया गया, जिसमें 29 लोगों को आतंकी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। SSP ने चेतावनी दी कि ऐसे कर्मचारियों को नियुक्त करने से परियोजना की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है, क्योंकि जलविद्युत परियोजनाएं रणनीतिक और राष्ट्रीय महत्व की होती हैं और दुश्मन देशों के लिए हाई-रिस्क टारगेट मानी जाती हैं।

पत्र में इन कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है। सूची में शामिल 29 लोगों में से पांच के कथित तौर पर उग्रवादी संगठनों से संबंध बताए गए हैं, जिनमें क्षेत्र के एक पुराने उग्रवादी के रिश्तेदार, एक संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्कर का बेटा और एक आत्मसमर्पित उग्रवादी का बेटा शामिल है। अन्य कर्मचारियों पर आपराधिक मामलों जैसे अवैध प्रवेश, सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोप बताए गए हैं।

MEIL के COO हरपाल सिंह ने पुलिस पत्र मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी ने पुलिस को आश्वासन दिया है कि वह इन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बिना किसी अदालत के फैसले के कर्मचारियों को किस कानून के तहत निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के रिश्तेदार आतंकवादी रहे हों तो इसे व्यक्ति का अपराध नहीं माना जा सकता।

हरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि रतले परियोजना करीब दो साल पीछे चल रही है और इसके लिए विधायक शगुन परिहार द्वारा किए गए कथित हस्तक्षेप जिम्मेदार हैं। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय राजनीतिक दबाव में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की भर्ती की गई, जिनमें से कई काम करने के इच्छुक या सक्षम नहीं हैं। आपको बता दें कि इस परियोजना की लागत करीब 3,700 करोड़ रुपये है और इसे सितंबर 2026 तक पूरा किया जाना है।

वहीं, शगुन परिहार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह नियुक्तियों में हस्तक्षेप नहीं कर रहीं, बल्कि सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि जब पुलिस ने 29 कर्मचारियों पर आपत्ति जताई है, तो कंपनी ने उन्हें क्यों नहीं हटाया, जबकि हाल ही में करीब 200 अन्य कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

रतले जलविद्युत परियोजना पर काम वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। पहले इसे राज्य क्षेत्र की परियोजना के रूप में शुरू किया गया, लेकिन 2014 में स्थानीय विरोध और सुरक्षा हालात के चलते कार्य ठप हो गया। इसके बाद इसे केंद्र सरकार के साथ संयुक्त उपक्रम के रूप में आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब एक बार फिर सुरक्षा, राजनीति और प्रशासनिक टकराव के चलते यह परियोजना विवादों में घिर गई है।

Previous Post

भारतीय जर्सी विवाद: पाक कबड्डी खिलाड़ी उबैदुल्लाह राजपूत पर कार्रवाई की तैयारी

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने पांच हाईकोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीश तय किए

Next Post
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पांच हाईकोर्ट्स के मुख्य न्यायाधीश तय किए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय टीम को झटका: सिराज बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
  • जर्जर ढांचा बना हादसे का कारण: धनौती नदी का पुल गिरा, आवागमन ठप
  • ग्रेट निकोबार में ₹13,000 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को मंजूरी
  • न्यूनतम प्रतिरोध से अधिक संतुलन तक: भारत की बदलती परमाणु रणनीति
  • ज़ोजिला सुरंग: हिमालय की बर्फ़ में उभरता भारत का संकल्प
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In