स्पोर्ट्स डेस्क :न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को चुनी गई भारतीय वनडे टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। जिसका मतलब है कि लगातार सीरीज में नजरअंदाज किए जा रहे मोहम्मद शमी का करियर लगभग खत्म होने के कगार पर है। मोहम्मद शमी चोट से वापसी के बाद बंगाल के लिए सभी प्रारूपों में खेल रहे हैं और विकेट भी चटका रहे हैं लेकिन चयनकर्ताओं और उनके बीच तालमेल बैठ नहीं पा रहा है और इस वजह से लगातार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जा रहा है। शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन उन्होंने चोट से उबरने के बाद बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वर्तमान सत्र में अभी तक सभी प्रारूप में 36 विकेट लिए हैं।
भारतीय घरेलू सत्र की शुरुआत रणजी ट्रॉफी से हुई, जिसमें शमी ने चार मैच में 18.60 के औसत से 20 विकेट लिए। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और सात मैचों में 14.93 के औसत से 16 विकेट हासिल किए। विजय हजारे ट्रॉफी में शमी बंगाल के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं। बंगाल की टीम में भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार भी शामिल हैं। शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी में 5 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ ही मोहम्मद शमी ने घरेलू सीजन 2025-26 में अब तक 16 मैचों में कुल 47 विकेट झटके हैं। दमदार प्रदर्शन के बावजूद शमी को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसका एक ही मतलब है कि मोहम्मद शमी अब टीम के प्लान का हिस्सा नहीं रहे हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
