डेस्क: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शुक्रवार को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “क्या हुआ, इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है। उन पर कोई दबाव नहीं था, उन्होंने बस इस्तीफा दे दिया और चले गए।”
जगदीप धनखड़ ने जुलाई 2025 में अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया था। इसके बाद विपक्षी दलों ने अचानक हुए इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर दबाव डाला था।
हामिद अंसारी ने एएनआई से कहा, “आज भी मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। उपराष्ट्रपति का पद बहुत बड़ा होता है, और इससे इस्तीफा देना असामान्य है। ऐसा केवल तब हो सकता है जब उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति बन जाएँ। क्या हुआ, क्या कहानी है, मुझे नहीं पता।”
धनखड़ के इस्तीफे के लेटर में कहा गया था कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और मेडिकल सलाह मानने के कारण वे संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत तत्काल प्रभाव से पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति को उनके समर्थन और कार्यकाल के दौरान अच्छे संबंधों के लिए धन्यवाद भी दिया।
कांग्रेस ने सरकार से आग्रह किया कि धनखड़ के लिए औपचारिक विदाई समारोह आयोजित किया जाए। इस्तीफा देने के लंबे समय तक उनका कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया, जिसे लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए।
कुछ सूत्रों का दावा है कि स्वास्थ्य कारण केवल औपचारिक वजह थी और असल में कैशकांड में न्यायिक कार्रवाई और विपक्षी नोटिस स्वीकार करने के चलते उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
