डेस्क: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी पार्टी की राजनीति पूरी तरह सांप्रदायिकता के इर्द-गिर्द घूमती है। ईमान ने कहा कि भाजपा की “डिक्शनरी” में ऐसे कुछ शब्द हैं — जैसे गाय, टीका, टोपी, हिन्दुस्तान, पाकिस्तान, कब्रिस्तान — जिन्हें हटाया जाए तो पार्टी बिल्कुल मर जाएगी, ठीक वैसे ही जैसे पानी के बिना मछली मर जाती है।
विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए अख्तरुल ईमान ने अमित शाह के बिहार दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शाह का स्वागत किया जाएगा, लेकिन उनका दौरा केवल सरकारी और सुरक्षा मामलों तक सीमित रहना चाहिए। आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा जरूरी है, खासकर बांग्लादेश और नेपाल की सीमाओं के संदर्भ में।
घुसपैठ और सीमा सुरक्षा को लेकर ईमान ने सवाल उठाए कि 2014 से केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और उनके नियंत्रण में सभी पैरामिलिट्री फोर्स होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को सीमांचल की गरीबी, बेरोज़गारी और अन्य समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
राज्यसभा चुनावों को लेकर अख्तरुल ईमान ने स्पष्ट किया कि एआईएमआईएम ने हमेशा सीमित प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन इस बार पार्टी का समर्थन देने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने हीना शहाब को राज्यसभा भेजने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया और भाई वीरेंद्र के बयान को भी पार्टी की ओर से मान्यता नहीं दी।
एआईएमआईएम विधायक ने मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि समाचार कवरेज निष्पक्ष नहीं हो रहा है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
