• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी, एयर ट्रैफिक बाधित

मिडल ईस्ट संकट का भारतीय उड़ानों पर असर, दो दिनों में 850 से अधिक उड़ानें रद्द

March 1, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख

July 12, 2026
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश

July 12, 2026
कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी

July 12, 2026
कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत

July 12, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

July 12, 2026
भारतीय बाजार में फॉक्सवैगन की बिक्री का आधार बने टाइगुन और विर्टस

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई की बिक्री रही शून्य, जून में एक भी ग्राहक नहीं मिला

July 12, 2026
म्यूचुअल फंड उद्योग को झटका, इक्विटी निवेश एक साल के निचले स्तर पर

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए बड़ी राहत: सेबी ने इंट्राडे उधारी को दी मंजूरी

July 12, 2026
नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

नदरू चिप्स की आसान रेसिपी, मिनटों में बनाएं हेल्दी और टेस्टी स्नैक

July 12, 2026
त्रयोदशी का रहस्य और प्रदोष व्रत की दोहरी शक्ति

प्रदोष व्रत: जब संध्या की बेला में शिव कृपा का द्वार खुलता है

July 12, 2026
आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

July 12, 2026
महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

महाकुंभ फेम मोनालिसा की सुरक्षा हटी, हाईकोर्ट ने रद्द किया अंतरिम आदेश

July 11, 2026
पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

पंजाब की सियासत गरमाई, कांग्रेस में मतभेदों के बीच भूपेश बघेल का बड़ा बयान

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, July 12, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

मिडल ईस्ट संकट का भारतीय उड़ानों पर असर, दो दिनों में 850 से अधिक उड़ानें रद्द

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 1, 2026
in बिजनेस, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी, एयर ट्रैफिक बाधित

Symbolic Image

डेस्क : ईरान, इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष का असर अब वैश्विक ही नहीं, भारतीय हवाई यातायात पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मिडल ईस्ट के हवाई क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा जोखिमों और प्रतिबंधों के कारण विमानन क्षेत्र में व्यापक अव्यवस्था उत्पन्न हो गई है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि 28 फरवरी (शनिवार) को भारतीय एयरलाइंस की 410 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 1 मार्च (रविवार) को यह संख्या बढ़कर 444 तक पहुंचने की आशंका है। लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए हालात पर उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।

भारत के विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी भारतीय विमानन कंपनियों के लिए आपातकालीन सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस को फिलहाल 11 देशों के हवाई क्षेत्र से बचने की सलाह दी गई है। इनमें लेबनान, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं।

डीजीसीए ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में क्रूज मिसाइलों, बैलिस्टिक मिसाइलों और सैन्य विमानों की सक्रिय गतिविधियों के कारण नागरिक विमानों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

वाराणसी-शारजाह उड़ानों पर असर

मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सीधा प्रभाव वाराणसी से खाड़ी देशों के लिए संचालित उड़ानों पर भी पड़ा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की वाराणसी-शारजाह सेक्टर की दो उड़ानें शनिवार को रद्द कर दी गईं, जिससे करीब 330 यात्री प्रभावित हुए।

शनिवार सुबह 10:30 बजे आईएक्स-185 विमान वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा, जिसमें 158 यात्री सवार थे। यह विमान एक घंटे बाद बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ और रात 10:40 बजे आईएक्स-186 बनकर शारजाह जाना था। सुरक्षा कारणों से इस उड़ान को रद्द कर दिया गया। शारजाह जाने वाले 160 यात्रियों को मोबाइल संदेश के माध्यम से पहले ही सूचना दे दी गई, जिससे वे एयरपोर्ट नहीं पहुंचे।

इसी तरह शारजाह से आईएक्स-184 विमान शाम 4:40 बजे वाराणसी पहुंचा, जिसमें 168 यात्री सवार थे। यह विमान आईएक्स-183 के रूप में शाम 5:40 बजे पुनः शारजाह रवाना होने वाला था, लेकिन इसे भी निरस्त कर दिया गया। इस कारण 170 यात्री यात्रा नहीं कर सके। एयरपोर्ट प्रशासन ने हवाई क्षेत्र में जारी प्रतिबंधों का हवाला देते हुए यात्रियों को घर लौटने की सलाह दी।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, अगले 48 घंटों में स्थिति की समीक्षा कर आगे की उड़ान संचालन संबंधी निर्णय लिए जाएंगे। वर्तमान हालात को देखते हुए विमानन क्षेत्र में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है।

Previous Post

करो या मरो मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद, गांगुली का बड़ा बयान

Next Post

अमेरिकी–इज़रायली हमलों में ख़ामेनेई की मौत का दावा, ईरान में चालीस दिन का शोक

Next Post
अमेरिकी–इज़रायली हमलों में ख़ामेनेई की मौत का दावा, ईरान में चालीस दिन का शोक

अमेरिकी–इज़रायली हमलों में ख़ामेनेई की मौत का दावा, ईरान में चालीस दिन का शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी, 15 की मौत; राहुल-खड़गे ने जताया दुख
  • मायावती का सियासी वार, बोलीं- दलितों को गुमराह करने की हो रही साजिश
  • कभी टीवी और फिल्मों पर छाए रहे आलोक नाथ, विवाद के बाद बदली जिंदगी
  • कई बड़े अभिनेताओं ने छोड़ा मौका, ‘जंजीर’ ने बदल दी अमिताभ बच्चन की किस्मत
  • भारत बनेगा AI हब, बढ़ाई जाएगी देश की कंप्यूटिंग क्षमता: केंद्रीय मंत्री वैष्णव
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In