• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

April 2, 2022
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त, भारत ने जताया कड़ा विरोध

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गुड़ी पड़वा भी धूम, पीएम से लेकर सीएम तक ने दी बधाई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 2, 2022
in आराधना-साधना, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नई दिल्ली: आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गया है। मंदिरों में माता रानी का जयकारा लग रहा है। वहीं इसी के साथ हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ हुआ है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देशभर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देवी मां के मंदिर के बाहर लगी हुई है। भक्तगण मां दुर्गा के जयकारे लगा रहे हैं। नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के नौ रूपों की पूरे विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन है, इस दिन माता शैलपुत्री की आराधना होती है। माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए और उनकी भक्ति में भक्तगण उपवास रखते हैं। ।

झंडेवालान मंदिर में हुई सुबह की आरती

देशभर में जगह-जगह पर माता रानी के मंदिरों में भक्त पूजा कर रहे हैं। वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में माता के श्रद्धालु की लाइन बढ़ती जा रही है। प्रात:काल से ही पूजा के लिए भक्त आ रहे हैं। मंदिर में सुबह की आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मुंबई में माता रानी की पूजा

मुंबई में माता रानी की पूजा में समस्त श्रद्धालु सुबह से जुटे हुए हैं। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मुंबा देवी मंदिर में आरती की जा रही है। मां दुर्गा की पूजा में लीन भक्तगण पूजा पाठ कर रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त देशवासियों को हिन्दू नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहि, ‘हिन्दू नव वर्ष, नव संवत्सर विक्रम संवत 2079 की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि नव वर्ष सबके जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता और आरोग्यता का संचार करे। सम्पूर्ण सृष्टि सद्भाव व सहयोग की भावना से दीप्त हो।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई।

शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।’

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दी गुड़ी पड़वा की बधाई

देश में आज चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू चंद्र कैलेंडर का पहला दिन उगादी / गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जा रहा है। यह पर्व संवत्सर पावो, चेती चंद और नवरेह जैसे कई अन्य नामों से भी जाना जाता है। इस पर्व को वसंत की शुरुआत और रबी फसलों की कटाई के जश्न के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावन में देशवासियों को गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह गुड़ी पड़वा हमारे सपनों, आशाओं और खुशियों की एक नई शुरुआत करे। यह अद्भुत वर्ष हम सभी के लिए सफलता और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। ‘

 

Previous Post

वोटिंग को अनिवार्य बनाने पर विचार कर रही सरकार

Next Post

बत्ती गुल और मोमबत्ती भी गायब, दवाओं को तरस रहे श्रीलंकावासी; ऐसे हैं मुल्क के हालात

Next Post
श्रीलंका में बेकाबू हुई महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन

बत्ती गुल और मोमबत्ती भी गायब, दवाओं को तरस रहे श्रीलंकावासी; ऐसे हैं मुल्क के हालात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
  • सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In