डेस्क : अभिनेत्री रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म मर्दानी 3 अब जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में सफल प्रदर्शन के बाद यह फिल्म अब डिजिटल दर्शकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix के पास हैं और संभावना है कि इसे मार्च के अंतिम सप्ताह में प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। आम तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज के लगभग आठ सप्ताह बाद फिल्मों को ओटीटी पर लाने की परंपरा के तहत इसकी डिजिटल रिलीज की तैयारी की जा रही है।
फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक बार फिर निडर और जुझारू पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय का प्रभावशाली किरदार निभाया है। मर्दानी 3 ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी कड़ी है, जिसमें अपराध और मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों को कहानी के केंद्र में रखा गया है।
बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। शुरुआती दिनों में फिल्म ने संतोषजनक कमाई की और धीरे-धीरे इसका कलेक्शन बढ़ता गया। समीक्षकों ने भी फिल्म की कहानी और रानी मुखर्जी के अभिनय की सराहना की।
गौरतलब है कि ‘मर्दानी’ सीरीज की फिल्मों में रानी मुखर्जी का सशक्त पुलिस अधिकारी का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। अब ओटीटी पर रिलीज के बाद उम्मीद की जा रही है कि मर्दानी 3 को और व्यापक दर्शक वर्ग मिलेगा और जो लोग इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वे अब घर बैठे फिल्म का आनंद ले सकेंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

