• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्रीलंका में बेकाबू हुई महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन

बत्ती गुल और मोमबत्ती भी गायब, दवाओं को तरस रहे श्रीलंकावासी; ऐसे हैं मुल्क के हालात

April 2, 2022
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल

July 2, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

दूसरे टी20 में बड़ा बदलाव संभव, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चा तेज

July 2, 2026
मंदिरों-स्कूलों के पास नहीं बिकेगी शराब, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला

तमिलनाडु: थलापति विजय सरकार ने 46 विकास परियोजनाएं रद्द कीं

July 2, 2026
भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

भारत की राजनीति बनी ‘पार्टियों की फैक्ट्री’, हर दस दिन में नया दल

July 2, 2026
कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

कीव पर रातभर मिसाइल और ड्रोन हमले, कई जगह धमाके और नुकसान

July 2, 2026
ट्रंप का बयान: ईरान पर जीत के बाद ही होगा कोई नया नेतृत्व

चीन को पनामा नहर पर कब्जा नहीं करने देंगे; यह कभी नहीं होने देंगे: ट्रंप

July 2, 2026
तनाव बढ़ा होर्मुज पर: ईरान का साफ संदेश, दबाव में नहीं झुकेगा तेहरान

कतर में अमेरिका-ईरान वार्ता में सकारात्मक प्रगति, 14 सूत्रीय समझौते पर बढ़ी सहमति

July 2, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

पाकिस्तान में 125 वर्ष पुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा ध्वस्त, भारत ने जताया कड़ा विरोध

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

बत्ती गुल और मोमबत्ती भी गायब, दवाओं को तरस रहे श्रीलंकावासी; ऐसे हैं मुल्क के हालात

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 2, 2022
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्रीलंका में बेकाबू हुई महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन

File Photo

कोलंबो:श्रीलंका में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वहीं, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने भी स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर आपातकाल का ऐलान कर दिया है। दरअसल, मुल्क के आर्थिक हालात के चलते यह पूरा संकट खड़ा हुआ है। देशवासियों में इस कदर निराशा है कि एक ओर कुछ लोग भागकर तमिलनाडु का रुख कर रहे हैं। वहीं, कुछ मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं। नौबत यहां तक आ गई है कि लोगों को बुनियादी दवाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 31 वर्षीय स्कूल टीचर वाणी सुसई बताती हैं कि आर्थिक संकट के संकेत जनवरी के अंतिम सप्ताह में मिलने लगे थे। उन्होंने कहा, ‘उस रविवार की सुबह मेरे घर पर गैस खत्म हो गई। मैंने सिलेंडर की जानकारी लेने के लिए एजेंसी में कॉल किया और मुझे बताया गया कि वे इसे कई दिनों तक डिलीवर नहीं कर पाएंगे। मैं सिलेंडर की तलाश में दुकानों पर जाने लगी। अंत में तीन घंटों के बाद एक सिलेंडर मिला।’

वे बताती हैं कि दो महीनों के बाद सप्ताह में एक बार कुकिंग गैस की आपूर्ति रुक जाती है और सभी लोग रविवार को कतार में लगकर यह हासिल करते हैं। यह कतार सुबह 4 बजे लगना शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि वे 1000 हजार से ज्यादा लोगों की लाइन में एक बार में 300 टोकन देते हैं। सुसई के पति खाड़ी देश में नौकरी करते हैं। उनका कहना है, ‘अगर मौका मिला, तो वह यहां से चली जाएंगी।’

सुसई का कहना है कि तीन लोगों के परिवार में उनकी मां, बच्ची और वे खुद शामिल हैं और जरूरी खर्च 30 हजार श्रीलंकाई रुपये महीना है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन इस महीने मैं पहले ही 83 हजार रुपये खर्च कर चुकी हूं। यहां मिल्क पाउडर की कमी है। चावल और दाल के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। 7 घंटे बिजली कटौती होती है, लेकिन कोई मोमबत्ती नहीं है। 12 टैबलेट वाले पैरासीटामॉल स्ट्रिप की कीमत 420 रुपये है और कई दवाएं गायब हो गई हैं। मेरी सैलरी 55000 रुपये है और हम मेरे पति की तरफ से भेजे हुए रुपयों से काम चला लेते हैं, लेकि क्या हम पैसा खा सकते हैं?’

एक नहीं है दुखभरी कहानी
कुरुणेगाला में डेंटल सर्जन डॉक्टर समंत कुमारा बताते हैं कि उनका बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहा है, लेकिन वे उसे पैसा नहीं भेज पा रहे हैं। टैक्सी ड्राइवर का काम करने वाले रहमान तस्लीम ने अब बढ़ई का काम शुरू कर दिया है। वे सोच रहे हैं कि भारत उन्हें शरण देगा या नहीं या फिर वे दुबई जाने की कोशिश करें। बीते तीन सालों में 5 बार काम बदलने वाले तस्लीम काम चलाने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने चेताया है कि यह संकट 5 सालों तक चल सकता है। वे राजपक्षे सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हैं और कहते हैं कि इसने निवेशकों के भरोसे को हिला दिया है। सूचना मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक मिलिंद राजपक्षे का कहना है कि वे भारत और चीन की क्रेडिट लाइन पर निर्भर हैं।

Previous Post

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

इमरान खान के बयानों की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान! अमेरिका से बिगड़ सकते हैं रिश्ते

Next Post
राष्‍ट्र के नाम संबोधन में बोले इमरान खान- किसी भी तरह की गुलामी गलत

इमरान खान के बयानों की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान! अमेरिका से बिगड़ सकते हैं रिश्ते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता
  • मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण
  • पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर
  • एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
  • सुनील गावस्कर चिंतित: वैभव सूर्यवंशी को लेकर बढ़ी चर्चा, डेब्यू में देरी पर उठाए सवाल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In