डेस्क : मार्च के इस हफ्ते में कई त्योहार और छुट्टियां होने के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। अगर आपके पास बैंक से जुड़े जरूरी काम हैं तो इन दिनों पहले से ही योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। आइए जानते हैं, मार्च में किन दिनों और किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
17 मार्च 2026 – शब-ए-कद्र के त्योहार के कारण जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।
19 मार्च 2026 – गुड़ी पाडवा, उगड़ी और तेलुगु न्यू ईयर के अवसर पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
20 मार्च 2026 – ईद के त्योहार की वजह से जम्मू और कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। अन्य राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
21 मार्च 2026 – ईद के अवसर पर असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय, उत्तर प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
22 मार्च 2026 – रविवार के कारण सभी राज्यों में बैंक का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
26 मार्च 2026 – श्री राम नवमी के अवसर पर मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च 2026 – श्री राम नवमी (चैत्र दशमी) के कारण मध्य प्रदेश, उड़ीसा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च 2026 – महीने का चौथा शनिवार होने के कारण सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
31 मार्च 2026 – महावीर जयंती के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

