• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025’ लोकसभा में पेश, कंपनियों पर जुर्माने का प्रावधान

सुप्रिया सुले का ऐलान: बारामती उपचुनाव में राकांपा (शप) नहीं उतारेगी उम्मीदवार

March 16, 2026
पूर्वोत्तर भारत: दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों का नया गेटवे

पूर्वोत्तर भारत: दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों का नया गेटवे

March 16, 2026
सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

March 16, 2026
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, राम मंदिर और सांस्कृतिक गौरव पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, राम मंदिर और सांस्कृतिक गौरव पर जोर

March 16, 2026
“शांति और मुक्ति का मार्ग – समता”: भक्तिमय प्रवचन से सजी सभा

“शांति और मुक्ति का मार्ग – समता”: भक्तिमय प्रवचन से सजी सभा

March 16, 2026
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

आचार संहिता की कसावट: रैलियों और प्रचार में सरकारी संसाधनों का उपयोग वर्जित

March 16, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री पर उठे सवाल, सुनील गावस्कर का तीखा बयान

March 16, 2026
ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमला, वैश्विक तेल मार्ग पर मंडराया संकट

ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमला, वैश्विक तेल मार्ग पर मंडराया संकट

March 16, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

शराब घोटाला मामला : हाईकोर्ट ने सीबीआई पर की गई टिप्पणियों पर रोक रखी कायम

March 16, 2026
खाड़ी संकट के बीच भारतीय नौसेना का दम, होर्मुज से सुरक्षित निकले भारतीय टैंकर

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को मिली राह, एस. जयशंकर बोले— ईरान से कोई सौदा नहीं

March 16, 2026
“मैं आज जिंदा हूं तो मोदी और अमित शाह की वजह से” — नूपुर शर्मा का दर्द छलका

“मैं आज जिंदा हूं तो मोदी और अमित शाह की वजह से” — नूपुर शर्मा का दर्द छलका

March 16, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

राज्यसभा चुनाव: 37 सीटों पर मुकाबला, एनडीए-विपक्ष के लिए अहम दिन

March 16, 2026
तेलंगाना में आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या का आरोप, 300 कुत्तों के मारे जाने की शिकायत

मनचेरिल में 100 आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

March 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, March 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

सुप्रिया सुले का ऐलान: बारामती उपचुनाव में राकांपा (शप) नहीं उतारेगी उम्मीदवार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2026
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025’ लोकसभा में पेश, कंपनियों पर जुर्माने का प्रावधान

File Photo

डेस्क: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आगामी बारामती विधानसभा उपचुनाव में डिप्टी सीएम और राकांपा नेता सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

निर्वाचन आयोग ने रविवार को घोषणा की थी कि पुणे के बारामती और अहिल्यानगर के राहुरी में उपचुनाव 23 अप्रैल को होंगे। ये उपचुनाव क्रमश: पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार और भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के कारण अनिवार्य हो गए हैं।

चुनाव को लेकर सुले का बयान

सुले ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि, “मैंने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि राकांपा (शप) बारामती उपचुनाव नहीं लड़ेगी। हम सुनेत्रा पवार के खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। राहुरी सीट के संबंध में महा विकास आघाड़ी के सहयोगी विचार-विमर्श कर रहे हैं और कुछ दिनों में निर्णय लिया जाएगा।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा था कि बारामती और राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव आम सहमति से निर्विरोध कराए जाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन अगर मुकाबला होता है तो भाजपा पूरी तरह तैयार है।

पृष्ठभूमि

साल 2024 के आम चुनावों में राकांपा (शप) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हराकर बारामती लोकसभा सीट बरकरार रखी थी। बाद में सुनेत्रा पवार राज्यसभा सदस्य बनीं। इस साल 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई पट्टी के पास एक विमान दुर्घटना में अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री और राकांपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अजित पवार की मौत की जांच

सुले ने कहा कि वे अजित पवार के विमान हादसे की पारदर्शी जांच की मांग कर रही हैं। इसके अलावा, पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच एलपीजी की स्थिति पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और सभी पक्षों को भरोसे में लेना चाहिए।

सुले ने यह भी कहा कि होटल उद्योग सहित कई व्यवसाय भू-राजनीतिक अस्थिरता के कारण कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। बारामती की सांसद ने इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की भी मांग की और कहा, “मुझे आश्चर्य हो रहा है कि राज्य और केंद्र सरकार एलपीजी संकट को क्यों स्वीकार नहीं कर रही हैं और इसे दबाने की कोशिश क्यों की जा रही है। इस संकट से निपटने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए।”

Previous Post

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, राम मंदिर और सांस्कृतिक गौरव पर जोर

Next Post

सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्वोत्तर भारत: दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों का नया गेटवे
  • सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • सुप्रिया सुले का ऐलान: बारामती उपचुनाव में राकांपा (शप) नहीं उतारेगी उम्मीदवार
  • योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, राम मंदिर और सांस्कृतिक गौरव पर जोर
  • “शांति और मुक्ति का मार्ग – समता”: भक्तिमय प्रवचन से सजी सभा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In