• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

March 16, 2026
पूर्वोत्तर भारत: दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों का नया गेटवे

पूर्वोत्तर भारत: दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों का नया गेटवे

March 16, 2026
‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल 2025’ लोकसभा में पेश, कंपनियों पर जुर्माने का प्रावधान

सुप्रिया सुले का ऐलान: बारामती उपचुनाव में राकांपा (शप) नहीं उतारेगी उम्मीदवार

March 16, 2026
योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, राम मंदिर और सांस्कृतिक गौरव पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, राम मंदिर और सांस्कृतिक गौरव पर जोर

March 16, 2026
“शांति और मुक्ति का मार्ग – समता”: भक्तिमय प्रवचन से सजी सभा

“शांति और मुक्ति का मार्ग – समता”: भक्तिमय प्रवचन से सजी सभा

March 16, 2026
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

आचार संहिता की कसावट: रैलियों और प्रचार में सरकारी संसाधनों का उपयोग वर्जित

March 16, 2026
गावस्कर का दावा: भारत उतारे दो टी-20 टीमें, दोनों खेलेंगी फाइनल

पाकिस्तानी खिलाड़ी की एंट्री पर उठे सवाल, सुनील गावस्कर का तीखा बयान

March 16, 2026
ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमला, वैश्विक तेल मार्ग पर मंडराया संकट

ईरान के चाबहार बंदरगाह पर अमेरिकी हमला, वैश्विक तेल मार्ग पर मंडराया संकट

March 16, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

शराब घोटाला मामला : हाईकोर्ट ने सीबीआई पर की गई टिप्पणियों पर रोक रखी कायम

March 16, 2026
खाड़ी संकट के बीच भारतीय नौसेना का दम, होर्मुज से सुरक्षित निकले भारतीय टैंकर

होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को मिली राह, एस. जयशंकर बोले— ईरान से कोई सौदा नहीं

March 16, 2026
“मैं आज जिंदा हूं तो मोदी और अमित शाह की वजह से” — नूपुर शर्मा का दर्द छलका

“मैं आज जिंदा हूं तो मोदी और अमित शाह की वजह से” — नूपुर शर्मा का दर्द छलका

March 16, 2026
बजट सत्र 2026 से पहले संसद में सर्वदलीय रणनीति बैठक

राज्यसभा चुनाव: 37 सीटों पर मुकाबला, एनडीए-विपक्ष के लिए अहम दिन

March 16, 2026
तेलंगाना में आवारा कुत्तों की सामूहिक हत्या का आरोप, 300 कुत्तों के मारे जाने की शिकायत

मनचेरिल में 100 आवारा कुत्तों को जहरीले इंजेक्शन देकर मारने का आरोप

March 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, March 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

भाषा विवेक रखने हेतु गुरूदेव ने प्रदत्त की प्रेरणा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 16, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

लाडनूं : जैन विश्व भारती, लाडनूं में विराजित युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में ज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत प्रवाह अनवरत जारी है। आज के मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में आचार्य श्री ने ‘संभाषण की कला’ के अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर अपना पावन पाथेय प्रदान किया। गुरुदेव ने आगम की वाणियों और दैनिक व्यवहार के उदाहरणों के माध्यम से वाणी के संयम, निरर्थक व मर्मभेदी भाषा से बचने और व्यवहार में शिष्टता बनाए रखने का मार्गदर्शन दिया।

उत्तराध्ययन आगम का सूत्र उद्घृत करते हुए आचार्यश्री ने फरमाया कि सावद्य (पापकारी), निरर्थक और मर्मभेदी भाषा नहीं बोलनी चाहिए। दिन भर में हम कितने शब्द काम में लेते हैं, यदि गहराई से ध्यान दें तो पाएंगे कि हम आवश्यक कितना बोले और अनावश्यक कितना। बोलना कोई बड़ी बात नहीं है और नहीं बोलना भी कोई बड़ी बात नहीं है, बड़ी बात है बोलने और न बोलने का विवेक रखना। जैसे खाना या न खाना बड़ी बात नहीं, बल्कि खाने और न खाने का विवेक महत्वपूर्ण है। बल, आरोग्य, काल और क्षेत्र को देखकर आदमी यह विवेक कर ले कि यह काम करणीय है या नहीं। यदि स्वयं में इतना विवेक न हो, तो गुरु या विशेषज्ञ परामर्शक से मार्गदर्शन लेना चाहिए। तीर्थंकर भगवान घाती कर्मों के क्षय के बाद भी देशना देते हैं, वे मौन लेकर नहीं बैठ जाते, क्योंकि उनका बोलना जीवों के उद्धार और अनुकंपा के लिए होता है। बोलना भी परोपकार का काम होता है, बस हमारा विवेक ठीक रहे कि कहाँ बोलना है और कहाँ मौन रखना है।

वाणी संयम पर जोर देते हुए गुरुदेव ने फरमाया कि अर्थहीन और मर्मभेदी भाषा से हमेशा बचना चाहिए। मर्मभेदी भाषा वह है जिससे कोई व्यक्ति इतना लज्जित या निराश हो जाए कि वह मृत्यु की इच्छा करने लग जाए। किसी की कोई पुरानी या गोपनीय बात कई लोगों के सामने बोलकर उसे शर्मिंदा करना चुभने वाली बात होती है। वाणी में अमृत भी हो सकता है और वाणी में विष भी हो सकता है। अर्थ या धन का दान देने से बड़ा दान सम्मान देना है। इसलिए हमारी भाषा ऐसी शिष्ट और प्रामाणिक होनी चाहिए जिससे दूसरों का अकारण अपमान न हो। न अपने लिए, न दूसरों के लिए और न ही बिना किसी प्रयोजन के हमें सावद्य, निरर्थक या मर्मभेदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए।

मुख्य प्रवचन और प्रश्नोत्तर सत्र के पश्चात्, जैन विश्व भारती द्वारा मानवीय मूल्यों और साहित्य को समर्पित आचार्य महाप्रज्ञ साहित्य पुरस्कार (2024) समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जैन विश्व भारती के महामंत्री श्री सलिल जी लोढ़ा ने संस्थान के गौरवशाली इतिहास एवं पुरस्कार के संदर्भ में जानकारी दी। सूरजमल सुराणा चैरिटेबल ट्रस्ट (गुवाहाटी) के सौजन्य से ‘आचार्य महाप्रज्ञ साहित्य पुरस्कार’ इस वर्ष साहित्यकार और कवि श्री राजेश जी चेतन को उनकी उत्कृष्ट साहित्य और राष्ट्र सेवा के लिए प्रदान किया गया। प्रधान न्यासी जयंती लाल जी सुराणा, जैन विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति श्री बछराज दुगड़ सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारियों ने श्री राजेश चेतन का सम्मान किया। श्री राजेश चेतन ने पुरस्कार प्राप्त कर आचार्य प्रवर के प्रति कृतज्ञ विचारों की अभिव्यक्ति दी।

Previous Post

सुप्रिया सुले का ऐलान: बारामती उपचुनाव में राकांपा (शप) नहीं उतारेगी उम्मीदवार

Next Post

पूर्वोत्तर भारत: दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों का नया गेटवे

Next Post
पूर्वोत्तर भारत: दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों का नया गेटवे

पूर्वोत्तर भारत: दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों का नया गेटवे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्वोत्तर भारत: दक्षिण-पूर्व एशिया और वैश्विक बाजारों का नया गेटवे
  • सबसे बड़ा दान है सम्मान देना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • सुप्रिया सुले का ऐलान: बारामती उपचुनाव में राकांपा (शप) नहीं उतारेगी उम्मीदवार
  • योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, राम मंदिर और सांस्कृतिक गौरव पर जोर
  • “शांति और मुक्ति का मार्ग – समता”: भक्तिमय प्रवचन से सजी सभा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In