डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को संसद में बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद को लेकर विस्तृत बयान दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया है और अब यह क्षेत्र विकास की राह पर अग्रसर है।
अमित शाह ने कहा, “आज बस्तर से नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है। हर गांव में स्कूल स्थापित किए गए हैं, राशन की दुकानों का अभियान चला है और हर तहसील एवं पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्थापित किए गए हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को आधार और राशन कार्ड जारी किए गए हैं और अब उन्हें पांच किलो अनाज मिल रहा है। शाह ने सवाल उठाया कि जो लोग नक्सलवाद की वकालत कर रहे थे, वे अब तक इन सुविधाओं के पहुंचाने में क्यों विफल रहे। उन्होंने कहा कि पहले बस्तर के लोग पीछे रह गए क्योंकि क्षेत्र पर ‘रेड टेरर’ की छाया थी, लेकिन अब यह छाया हट चुकी है और बस्तर विकास की राह पर है।
शाह ने संसद को इस चर्चा की अनुमति देने के लिए धन्यवाद भी दिया और बताया कि इस बहस में 1970 से 2026 तक की घटनाओं की श्रृंखला पर चर्चा हो रही है, जिसका देश और जनता के लिए गहरा महत्व है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
