डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में मध्य-पूर्व की हालात, ईरान और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के मुद्दे पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब अमेरिका अकेले इस जलडमरूमध्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं उठाएगा। उनका कहना था कि जिन देशों को तेल की आवश्यकता है, उन्हें खुद इस मार्ग को सुरक्षित रखना होगा।
ट्रंप ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि अमेरिका अब हर संकट में अकेले कदम नहीं उठाएगा और सहयोगी देशों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने ईरान पर अमेरिका की प्रभावी कार्रवाई का दावा करते हुए कहा कि अमेरिका ने कुछ ऐसा किया है जो पहले किसी ने नहीं किया।
तेल की बढ़ती कीमतों पर उन्होंने कहा कि यह संघर्ष के कारण हो रही अस्थिरता का नतीजा है, लेकिन जब तक तनाव पूरी तरह समाप्त नहीं होता, इन पर नियंत्रण पाना मुश्किल रहेगा। उनके बयान के बाद वैश्विक तेल बाजार में हलचल देखी गई।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी नीति को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया आई है। यूरोपीय देशों में कई ने होर्मुज पर सैन्य कार्रवाई में शामिल होने से इंकार किया है। वहीं ब्रिटेन ने 35 देशों के साथ मिलकर जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए चर्चा शुरू की है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
