डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान-से जुड़े संघर्ष के बीच भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर चिंता के माहौल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारत में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त भंडार मौजूद हैं।
सरकार ने दी स्थिति पर सफाई
राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार लगातार ऊर्जा आपूर्ति की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित संकट से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। उनके अनुसार देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए जनता को किसी तरह की घबराहट नहीं करनी चाहिए।
ईरान संकट पर क्या कहा?
ईरान में जारी संघर्ष और युद्धविराम की संभावनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि बातचीत की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी स्थिति पूरी तरह स्थिर नहीं मानी जा सकती। ऐसे में सरकार हर परिस्थिति पर नजर रख रही है ताकि भारत की ऊर्जा सुरक्षा प्रभावित न हो।
अफवाहों से बचने की अपील
रक्षा मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे पेट्रोल-डीजल की कमी से जुड़ी किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड जैसी बड़ी चुनौतियों का भी सफलतापूर्वक सामना किया है और सरकार किसी भी वैश्विक संकट से निपटने में सक्षम है।
ऊर्जा आपूर्ति पर सरकार की निगरानी
सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
