• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
तेरापंथ कार्यक्रम में गूंजा आध्यात्मिक चिंतन, महाश्रमण जी को बताया गया तपस्वी संत

तेरापंथ कार्यक्रम में गूंजा आध्यात्मिक चिंतन, महाश्रमण जी को बताया गया तपस्वी संत

April 26, 2026
‘पंचजन्य’ एजेंडे के साथ के. कविता की नई पार्टी लॉन्च, दो साल में सत्ता का दावा

कविता का नया सियासी दांव, तेलंगाना की राजनीति में बढ़ी गर्मी

April 26, 2026
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग

April 26, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

किसानों के लिए बड़ा ऐलान: पीएम किसान सम्मान निधि बढ़कर 9,000 रुपये सालाना हो सकती है

April 26, 2026
बंगाल चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, केजरीवाल के बयान से नया विवाद

बंगाल चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, केजरीवाल के बयान से नया विवाद

April 26, 2026
 तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार

 तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार

April 26, 2026
ट्रंप का दावा—संदिग्ध के पास थे कई हथियार, समय रहते टली बड़ी अनहोनी

अमेरिका में हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान गोलीबारी का प्रयास, जांच तेज

April 26, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

बंगाल हिंसा पर राहुल गांधी आक्रामक, तृणमूल पर लगाए गंभीर आरोप

April 26, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

व्हाइट हाउस गोलीकांड पर मोदी का संदेश, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

April 26, 2026
थरूर

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा अटल, पाकिस्तान से नहीं पड़ेगा असर

April 26, 2026
भाजपा रैली के शोर से नाराज़ ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी सभा

भाजपा रैली के शोर से नाराज़ ममता बनर्जी ने बीच में छोड़ी सभा

April 26, 2026
अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

अहमदाबाद की फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

April 26, 2026
हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस, पंजाब की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज

हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस, पंजाब की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज

April 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, April 26, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

तेरापंथ कार्यक्रम में गूंजा आध्यात्मिक चिंतन, महाश्रमण जी को बताया गया तपस्वी संत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 26, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
तेरापंथ कार्यक्रम में गूंजा आध्यात्मिक चिंतन, महाश्रमण जी को बताया गया तपस्वी संत

जयपुर : आचार्य श्री महाश्रमण जी के 17वें आचार्य पदारोहण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, संयम और संत परंपरा की गूंज सुनाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. सतीश जी पूनियां ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की तपोभूमि है और संतों-गुरुओं के आशीर्वाद से यह आज भी विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित है।

डॉ. पूनियां ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अपनी आध्यात्मिक शक्तियों के कारण विश्व में विशिष्ट स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री तुलसी जी और आचार्य श्री महाप्रज्ञ जी ने विश्व को अहिंसा और शांति का संदेश दिया, जिसे आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में आचार्य श्री महाश्रमण जी हजारों किलोमीटर की अहिंसा यात्रा के माध्यम से समाज में सद्भाव और समरसता का वातावरण निर्मित कर रहे हैं।

उन्होंने गुरु को समाज का प्रकाश स्तंभ बताते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र को वास्तविक आध्यात्मिक शक्ति धर्मगुरुओं से ही प्राप्त होती है। डॉ. पूनियां ने स्वयं को आचार्य श्री तुलसी जी का शिष्य बताते हुए तेरापंथ धर्मसंघ से अपने गहरे संबंध को भी व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सान्निध्य प्रदान करते हुए मुनि श्री तत्वरुचि जी “तरुण” ने कहा कि आचार्य श्री महाश्रमण जी निष्काम योगी, स्थितप्रज्ञ, सूक्ष्मदर्शी, निर्मल प्रज्ञा संपन्न और कठोर परिश्रमी संत हैं। वे आत्मकल्याण के साथ-साथ परमार्थ और परोपकार के लिए निरंतर जागरूक रहते हैं।

मुनि श्री सुधाकर जी ने कहा कि महापुरुषों की स्तुति और भक्ति महान पुण्य का कारण होती है। जिस भूमि पर आचार्य श्री महाश्रमण जी जैसे संत अवतरित होते हैं, वह भूमि स्वयं धन्य हो जाती है। उन्होंने उनकी संयम साधना को अनुपम बताया।

मुनि श्री संभव कुमार जी ने मुक्तक प्रस्तुत किए, जबकि मुनि श्री नरेश कुमार जी ने भावपूर्ण गीत के माध्यम से गुरु के प्रति श्रद्धा अर्पित की।

इस अवसर पर तेरापंथ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र बांठिया ने अपने विचार व्यक्त किए। श्री उम्मेद घोड़ावत ने मुख्य अतिथि का परिचय एवं स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सतीश पूनियां का श्री सुरेन्द्र सेखानी, श्री दलपत लोढ़ा, श्री विमल दुधोड़िया, श्री भंवर गोठी, श्री उम्मेद घोड़ावत, श्री मनीष मालू सहित अन्य गणमान्य जनों ने दुपट्टा ओढ़ाकर एवं साहित्य भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल की बहनों के मंगलाचरण से हुआ। महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल के व्यवस्थापक श्री गौरव मंडोत ने समस्त व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

Previous Post

बंगाल हिंसा पर राहुल गांधी आक्रामक, तृणमूल पर लगाए गंभीर आरोप

Next Post

अमेरिका में हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान गोलीबारी का प्रयास, जांच तेज

Next Post
ट्रंप का दावा—संदिग्ध के पास थे कई हथियार, समय रहते टली बड़ी अनहोनी

अमेरिका में हाई-प्रोफाइल इवेंट के दौरान गोलीबारी का प्रयास, जांच तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कविता का नया सियासी दांव, तेलंगाना की राजनीति में बढ़ी गर्मी
  • सुप्रीम कोर्ट पहुंचे पवन खेड़ा, असम सीएम की पत्नी से जुड़े केस में नई कानूनी जंग
  • किसानों के लिए बड़ा ऐलान: पीएम किसान सम्मान निधि बढ़कर 9,000 रुपये सालाना हो सकती है
  • बंगाल चुनाव से पहले गरमाई राजनीति, केजरीवाल के बयान से नया विवाद
  •  तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In