डेस्क : आगामी ऐतिहासिक फिल्म “राजा शिवाजी” रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म लगभग 100 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार की जा रही है और इसमें भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और वीरता को भव्य रूप में बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया जाएगा।
इस मल्टीस्टारर फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका दोनों रितेश देशमुख निभा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रितेश देशमुख इस फिल्म के सबसे अधिक फीस लेने वाले कलाकार हैं। उन्हें लगभग 15 से 18 करोड़ रुपये की फीस मिली है।
संजय दत्त फिल्म में अफजल खान की भूमिका निभा रहे हैं और उनकी फीस करीब 8 से 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं अभिषेक बच्चन को इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 6 से 8 करोड़ रुपये मिले हैं।
अभिनेत्री विद्या बालन भी फिल्म का हिस्सा हैं और उन्हें लगभग 1.5 करोड़ रुपये फीस दी गई है। इसके अलावा जेनेलिया देशमुख, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनकी फीस उनके किरदारों के अनुसार तय की गई है।
भव्य सेट, बड़े पैमाने पर शूट किए गए युद्ध दृश्य और मजबूत स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म एक पैन-इंडिया ऐतिहासिक प्रोजेक्ट के रूप में तैयार की जा रही है।
फिल्म “राजा शिवाजी” को 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की संभावना है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
