डेस्क : देश के सबसे लोकप्रिय बिस्किट ब्रांड पारले-जी की निर्माता कंपनी पारले प्रोडक्ट्स अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने प्रारंभिक स्तर पर अपने संभावित आईपीओ को लेकर निवेश बैंकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक, जेएम फाइनेंशियल और एक्सिस कैपिटल सहित कई प्रमुख निवेश बैंकों से इस विषय पर चर्चा की है। हालांकि, अभी यह प्रक्रिया शुरुआती चरण में है और अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।
ऑफर फॉर सेल मॉडल की संभावना
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) आधारित हो सकता है। इस मॉडल के तहत कंपनी नए पूंजी निवेश के बजाय मौजूदा प्रमोटरों द्वारा अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बाजार में बेचा जा सकता है। इससे प्राप्त राशि सीधे हिस्सेदारी बेचने वाले शेयरधारकों को मिलेगी।
कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति
पारले प्रोडक्ट्स देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक है। कंपनी के उत्पादों में पारले-जी के अलावा मोनाको, क्रैकजैक, हाइड एंड सीक और मेलोडी जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल हैं। ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में कंपनी की मजबूत पकड़ मानी जाती है।
वित्तीय वर्ष 2024–25 में कंपनी का राजस्व लगभग 16,000 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान जताया गया है।
बाजार में संभावित प्रभाव
यदि यह आईपीओ आगे बढ़ता है, तो यह भारतीय एफएमसीजी सेक्टर के सबसे बड़े सार्वजनिक निर्गमों में से एक हो सकता है। इससे शेयर बाजार में एक नया महत्वपूर्ण खिलाड़ी जुड़ने की संभावना है, जिससे निवेशकों की रुचि भी बढ़ सकती है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
