श्रीनगर:जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहिब क्षेत्र स्थित दारुल उलूम जामिया सिराजुल उलूम मदरसे को प्रशासन ने अवैध घोषित कर दिया है। यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत की गई है।
प्रशासनिक आदेश के अनुसार, जांच एजेंसियों की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि इस मदरसे के 17 पूर्व छात्र विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़ चुके हैं। इनमें से कई की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में मौत भी हो चुकी है।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि संस्थान से जुड़े कुछ लोगों के प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से कथित संबंध पाए गए हैं। साथ ही यह संकेत भी मिले हैं कि संस्थान में कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दिया जा रहा था।
हालांकि, मदरसा प्रबंधन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि संस्थान का किसी भी प्रतिबंधित संगठन से कोई संबंध नहीं है और यहां केवल धार्मिक एवं शैक्षणिक शिक्षा प्रदान की जाती है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन का यह कदम सुरक्षा दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर संस्थान ने इसे गलत ठहराते हुए आरोपों को निराधार बताया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
