डेस्क : संयुक्त राष्ट्र महासभा में हुए हालिया चुनाव में 2027–28 कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद (UNSC) के पाँच नए अस्थायी सदस्य चुन लिए गए हैं। इस चुनाव में पाकिस्तान को झटका लगा है, जबकि मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान पहली बार सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनने में सफल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, चयनित पाँच देशों में ऑस्ट्रिया, किर्गिस्तान, पुर्तगाल, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा जिम्बाब्वे शामिल हैं। ये सभी देश 1 जनवरी 2027 से दो वर्षों के लिए सुरक्षा परिषद में अपनी भूमिका निभाएंगे।
एशिया-प्रशांत क्षेत्र की एकमात्र सीट के लिए हुए मुकाबले में किर्गिस्तान ने फिलीपींस को पछाड़ते हुए जीत हासिल की। चार दौर तक चले मतदान में किर्गिस्तान को आवश्यक दो-तिहाई बहुमत प्राप्त हुआ, जिससे उसे परिषद में पहली बार स्थान मिला।
इस चुनाव के बाद पाकिस्तान का वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने पर वह सुरक्षा परिषद से बाहर हो जाएगा, जबकि उसकी जगह किर्गिस्तान लेगा।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थायी सदस्य (अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस) और 10 अस्थायी सदस्य शामिल हैं। अस्थायी सदस्य क्षेत्रीय आधार पर चुने जाते हैं और उनका कार्यकाल दो वर्षों का होता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह चुनाव वैश्विक भू-राजनीतिक संतुलन में बदलाव का संकेत देता है, जिसमें छोटे और उभरते देशों की भूमिका बढ़ती दिखाई दे रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत