डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची। यह कार्रवाई कथित रूप से एक हस्ताक्षर फर्जीवाड़ा मामले की जांच के सिलसिले में की गई।
सूत्रों के अनुसार, सीआईडीकी टीम ने आवास पर पहुंचकर जांच से जुड़े दस्तावेजों और मामले की पृष्ठभूमि से संबंधित जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की। यह पूरा मामला कथित रूप से विधानसभा में भेजे गए एक पत्र में कई विधायकों के हस्ताक्षर में गड़बड़ी या फर्जीवाड़े के आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस मामले की जांच पहले कोलकाता पुलिस कर रही थी, जिसे बाद में सीआईडी को सौंप दिया गया। जांच के दौरान अब तक कई तृणमूल कांग्रेस (TMC) विधायकों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और कई नेताओं को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
सीआईडी की इस कार्रवाई को लेकर राज्य की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। विपक्ष इस मामले को गंभीर बताते हुए जांच को आगे बढ़ाने की मांग कर रहा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग दिए जाने की आशंका जता रही है।
अधिकारियों की ओर से अब तक इस मामले पर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और भी अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत