नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह से टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई।
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलती सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और कुवैत की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की कड़ी निंदा दोहराई। उन्होंने तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के माध्यम से शांति और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री ने कुवैत में रह रहे बड़े भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशलक्षेम पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए अमीर का आभार भी व्यक्त किया।
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि ईरान के साथ अंतिम समझौता होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य की नौसैनिक नाकेबंदी सख्ती से लागू रहेगी।
न्यूयॉर्क में न्यूयॉर्क निक्स और सैन एंटोनियो स्पर्स के बीच एनबीए फाइनल मैच में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही किसी बड़े समझौते की संभावना बन सकती है।
उन्होंने कहा, “हम एक बहुत अच्छे समझौते के अंतिम चरण में हैं, जो किसी भी रूप में परमाणु हथियारों की अनुमति नहीं देगा। और समझौते पर हस्ताक्षर होते ही जलडमरूमध्य तुरंत खुल जाएगा।”
ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका ईरान पर “अधिकतम आर्थिक दबाव” की नीति जारी रखेगा और तब तक कोई भी तेल या आय स्रोत उस रणनीतिक समुद्री मार्ग से नहीं गुजरने दिया जाएगा, जब तक अंतिम समझौता औपचारिक रूप से नहीं हो जाता।
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी भरोसा जताया कि ईरान के साथ चल रही बैकचैनल वार्ता आने वाले कुछ दिनों में एक बड़े कूटनीतिक नतीजे तक पहुँच सकती है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत