• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

June 10, 2026
विजय की कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात, विपक्षी समीकरणों पर सवाल

विजय की कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात, विपक्षी समीकरणों पर सवाल

June 10, 2026
“दीदी बदल गई हैं” — टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय का सनसनीखेज दावा

“दीदी बदल गई हैं” — टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय का सनसनीखेज दावा

June 10, 2026
गुजरात में हाई अलर्ट, बम धमकी के बाद जांच में जुटी एजेंसियां

गुजरात में हाई अलर्ट, बम धमकी के बाद जांच में जुटी एजेंसियां

June 10, 2026
इंडिया ब्लॉक बैठक में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया गले, एकता का संदेश

टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलें तेज, ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा

June 10, 2026
दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन

दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन

June 10, 2026
सुशासन का प्रतीक बना लंबा कार्यकाल: मोदी के नाम नया कीर्तिमान

सुशासन का प्रतीक बना लंबा कार्यकाल: मोदी के नाम नया कीर्तिमान

June 10, 2026
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कोटा अस्पताल त्रासदी : जांच में सामने आया इंजेक्शन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

June 10, 2026
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

June 10, 2026
दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

June 10, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

तेल बाजार में हलचल, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर दबाव

June 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर, शहरों के अनुसार दरें अलग-अलग

June 10, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

“अब कोई हमला अनुत्तरित नहीं रहेगा”: ईरान की चेतावनी

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

संसार में दुःख है’ विषय को आचार्यश्री ने किया विवेचित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 10, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बुधवार को मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम के दौरान सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को आज के निर्धारित विषय ‘संसार में दुःख हैं’ को वर्णित कर पावन पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि इस संसार में बहुत दुःख है। दुःख की स्थिति में धर्म की भावना, प्रभु का स्मरण, ईष्ट की आराधना व अच्छा संकल्प भी पैदा हो सकता है। इस कारण कभी-कभी दुःख भी विकास में सहायक बन सकता है। मिथ्यात्व, अव्रत, कषाय आदि सभी दुःख के कारण हैं।
नव तत्त्व के संदर्भ में पाप तत्त्व दुःख हैं और आश्रव तत्त्व दुःख के कारण हैं। प्रश्न हो सकता है कि क्या आदमी को दुःख में ही रहना होगा या दुःख मुक्ति भी कोई चीज है? इसका उत्तर प्रदान किया गया कि दुःख से मुक्ति हो सकती है। नव तत्त्वों में नवां तत्त्व मोक्ष है, वह दुःख मुक्ति का मार्ग है। मोक्ष अपने आप में दुःखमुक्ति है। पाप तत्त्व दुःख, आश्रव दुःख के कारण और दुःखमुक्ति मोक्ष है। दुःखमुक्ति का कारण है संवर और साथ में निर्जरा भी जुड़ जाती है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि संवर और निर्जरा के माध्यम से दुःख से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।
आगम में चार प्रकार के दुःख बताए गए हैं। इनमें पहला है-जन्म। जन्म लेना भी दुःख है। बुढ़ापा को भी दुःख बताया गया है। साठ वर्ष के बाद जीव को स्थवीर कहा जाता है। कहा भी गया है कि जब तक बुढ़ापा पीड़ित न करने लगे, तब तक आदमी को धर्म कर लेना चाहिए। इसी प्रकार बीमारी भी दुःख है। आदमी को बुढ़ापा आए अथवा नहीं, लेकिन बीमारी तो कभी भी आ सकती है। बीमारी क्या बच्चा, क्या जवान और क्या बुजुर्ग, बीमारी किसी को भी हो सकती है। दुनिया में बीमारियां न भी लगे तो बहुत अच्छी बात हो सकती है। बीमारी का प्रतिकार किया जाए और बीमारी में भी समता, शांति बनी रहे, ऐसा प्रयास करना चाहिए।
इसी प्रकार मृत्यु को भी दुःख कहा गया है। दुनिया में जो भी जीव है, वह मरना कब चाहता है। जब मृत्यु निकट आती है अथवा मृत्यु तुल्य कोई कष्ट हो तो उससे भी जीव दुःखी बनते हैं। मृत्यु में भी समता और निर्भिकता रहे। इस प्रकार यह संसार ही दुःख है, जहां प्राणी दुःख पाते हैं। ऐसे संसार में जो दुःख मुक्ति की साधना करे, निर्जरा की साधना करे, वह विशेष बात होती है। संवर और निर्जरा की साधना के लिए संन्यास लेना आवश्यक है। आदमी को अपने जीवन में कभी संन्यास को स्वीकार कर अपनी आत्मा का कल्याण करने और दुःखमुक्ति के मार्ग पर बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।
मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं को अपनी जिज्ञासाओं को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। प्रस्तुत जिज्ञासाओं को आचार्यश्री ने उत्तरित किया।
Previous Post

दिग्गज फिल्मकार भारतीराजा का 84 वर्ष की आयु में निधन

Next Post

टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलें तेज, ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा

Next Post
इंडिया ब्लॉक बैठक में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया गले, एकता का संदेश

टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलें तेज, ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विजय की कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात, विपक्षी समीकरणों पर सवाल
  • “दीदी बदल गई हैं” — टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय का सनसनीखेज दावा
  • गुजरात में हाई अलर्ट, बम धमकी के बाद जांच में जुटी एजेंसियां
  • टीएमसी-कांग्रेस विलय की अटकलें तेज, ममता बनर्जी को लेकर बड़ा दावा
  • दुःख से मुक्ति है मोक्ष : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In