डेस्क : जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा अपनी लोकप्रिय पिकअप ट्रक श्रृंखला का अगली पीढ़ी का मॉडल नई जनरेशन टोयोटा हाइलक्स भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल को 28 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।
नई हाइलक्स को हाल ही में भारत की सड़कों पर टेस्टिंग और एक टीवीसी (टेलीविजन कमर्शियल) शूट के दौरान बिना कवर के देखा गया, जिससे इसके लॉन्च की अटकलें और तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह मॉडल अपने पिछले वर्जन की तुलना में डिजाइन, फीचर्स और तकनीक के मामले में काफी अपग्रेडेड होगा।
सूत्रों के अनुसार, नई हाइलक्स में टोयोटा की वैश्विक डिजाइन फिलॉसफी “टफ एंड एजाइल” (Tough & Agile) का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें पहले से ज्यादा बोल्ड फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स और प्रीमियम केबिन शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, केबिन में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिल सकते हैं।
इंजन विकल्पों को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2.8 लीटर डीजल इंजन के साथ माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक और अन्य इलेक्ट्रिफाइड विकल्पों की चर्चा है, जो बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन प्रदान कर सकते हैं। हालांकि भारत में लॉन्च होने वाले वेरिएंट्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
टोयोटा हाइलक्स को भारत में लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प माना जाता है, जो ऑफ-रोडिंग और कमर्शियल दोनों जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। नए मॉडल के आने से इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना है।
कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ऑटोमोबाइल विशेषज्ञों का मानना है कि इसे जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत