• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सत्य का अनुभव स्वयं करें, तभी होगा आत्मसात : मुनि श्री तत्त्व रूचि जी

सत्य का अनुभव स्वयं करें, तभी होगा आत्मसात : मुनि श्री तत्त्व रूचि जी

June 26, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत की हार के पांच बड़े कारण, इन खिलाड़ियों ने किया निराश

June 27, 2026
आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार हराया

आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार हराया

June 27, 2026
8वें वेतन आयोग ने मांगे सुझाव, अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026

8वां वेतन आयोग अपडेट: डीए में फिर बढ़ोतरी के संकेत, कर्मचारियों में उत्साह

June 27, 2026
टीवीएस

टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार

June 27, 2026
अरशद वारसी बोले- मुन्ना भाई से पहले कमाई लगभग न के बराबर थी

काम कितना भी हो, हर फिल्म से पहले डर लगता है : अरशद वारसी

June 27, 2026
जब ड्रेस कोड बना वजह, आमिर खान ने बीच में ही छोड़ दिया कॉलेज

जब ड्रेस कोड बना वजह, आमिर खान ने बीच में ही छोड़ दिया कॉलेज

June 27, 2026
भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

भीगी सड़कों से सुकून तक: मानसून रोड ट्रिप्स का जादू

June 27, 2026
शनि प्रदोष व्रत और धनतेरस का दुर्लभ संयोग: 18 अक्टूबर 2025

शनि प्रदोष व्रत: कर्म, न्याय और शिव कृपा का दिव्य संगम

June 27, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 27 जून 2026

June 27, 2026
भारत जून में करेगा आयरलैंड का दौरा

आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को हराकर किया बड़ा उलटफेर

June 26, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

श्रीलंका-ए के खिलाफ भारत-ए की बड़ी पारी

June 26, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मद्रास हाईकोर्ट का स्पष्ट आदेश, धर्म परिवर्तन से खत्म होगा पिछड़ा वर्ग का दर्जा

June 26, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

सत्य का अनुभव स्वयं करें, तभी होगा आत्मसात : मुनि श्री तत्त्व रूचि जी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 26, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
सत्य का अनुभव स्वयं करें, तभी होगा आत्मसात : मुनि श्री तत्त्व रूचि जी

जयपुर : मानसरोवर स्थित चौपड़ा ऐंक्लेव के द ट्विन टॉवर में शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा में मुनि श्री तत्त्व रूचि जी “तरुण” ने श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, सत्य की खोज और मैत्रीभाव का संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को सत्य की खोज स्वयं करनी चाहिए। उन्होंने भगवान महावीर की वाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि वास्तविक सत्य वही है, जिसका अनुभव व्यक्ति स्वयं करे।

मुनि श्री ने कहा कि दूसरे के द्वारा खोजे गए सत्य को विश्वास के आधार पर स्वीकार किया जा सकता है, किन्तु वह उधार का सत्य होता है। जब तक साधक स्वयं अनुभव की अवस्था तक नहीं पहुँचता, तब तक सत्य का वास्तविक आत्मसात नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि परम लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीवनभर सत्य की निरंतर खोज आवश्यक है।

आर्ष वाणी “अप्पणा सच्चमेसेज्जा, मेत्तिं भूएसु कप्पए” का भावार्थ समझाते हुए मुनि श्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं सत्य की खोज करे और समस्त प्राणियों के प्रति मैत्रीभाव रखे। उन्होंने कहा कि संसार में दुःख और मृत्यु शाश्वत सत्य हैं, इसलिए मानव जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य सत्य की अनुभूति होना चाहिए।

धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री संभव कुमार जी ने कहा कि आचार्य श्री भिक्षु स्वामी सत्य के महान अनुसंधानकर्ता थे। उन्होंने जिनवाणी के गहन अध्ययन के आधार पर अनेक नवीन सिद्धांतों का प्रतिपादन किया। दान-दया, धर्म-अधर्म, पुण्य-पाप, सम्यक्त्व-मिथ्यात्व, साध्य-साधन तथा निर्जरा जैसे जैन दर्शन के मूलभूत सिद्धांतों की उनकी आगमसम्मत व्याख्या आज भी धार्मिक जगत को नई दृष्टि प्रदान कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान हिरावत परिवार की ओर से संतों का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमती कोमल जी हिरावत ने अपनी श्रद्धा एवं भक्ति भावपूर्ण शब्दों में व्यक्त की। धर्मसभा का शुभारंभ भगवान तीर्थंकर पद्मप्रभु की स्तुति से हुआ, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रेक्षाध्यान एवं नवकार मंत्र जप में सहभागिता की।

अंत में मंगल पाठ के साथ धर्मसभा का समापन श्रद्धा, आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मचिंतन के वातावरण में संपन्न हुआ।

Previous Post

आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत, वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को हराकर किया बड़ा उलटफेर

Next Post

आज का राशिफल : 27 जून 2026

Next Post
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 27 जून 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत की हार के पांच बड़े कारण, इन खिलाड़ियों ने किया निराश
  • आयरलैंड ने रचा इतिहास, टी20 विश्व चैंपियन भारत को पहली बार हराया
  • 8वां वेतन आयोग अपडेट: डीए में फिर बढ़ोतरी के संकेत, कर्मचारियों में उत्साह
  • टीवीएस आईक्यूब ने रचा इतिहास, भारत में 10 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार
  • काम कितना भी हो, हर फिल्म से पहले डर लगता है : अरशद वारसी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In