अलवर : राजस्थान की अलवर जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच साल की मासूम बच्ची के अपहरण और यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी को वारदात के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने इस मामले को सुलझाने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने इलाके के करीब 220 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे उसके भागने के रास्ते का सुराग मिला। तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय इनपुट की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपी तक पहुँचने में कामयाब रही।
इसके साथ ही, पुलिस ने मुख्य आरोपी को शरण देने और उसे छुपाने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस महानिदेशक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत