• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

June 28, 2026
भारत के लिए आज ‘करो या मरो’ की चुनौती, ऑस्ट्रेलिया से होगी कड़ी परीक्षा

ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत महिला टी20 विश्व कप से बाहर

June 28, 2026
भारत कोई धर्मशाला नहीं, राष्ट्रविरोधी सोच को नहीं मिलेगी जगह : योगी

राम भक्तों पर टिप्पणी को लेकर भड़के योगी, अखिलेश पर साधा निशाना

June 28, 2026
सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

June 28, 2026
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान

June 28, 2026
दिल्ली से शेख हसीना का तीखा हमला, चुनावी दौर में बांग्लादेश की राजनीति उबाल पर

‘मैं इसी साल लौटूंगी’ : शेख हसीना ने किया बड़ा ऐलान

June 28, 2026
सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

सोनम को नहीं मिलनी चाहिए थी जमानत; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी

June 28, 2026
अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

अयोध्या चढ़ावा घोटाला: गिरफ्तार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी तेज

June 28, 2026
मन की बात में गूंजी भारतीय एथलेटिक्स की सफलता, गुरिंदरवीर की ऐतिहासिक दौड़

‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश: आत्मनिर्भरता से मजबूत हो रहा भारत

June 28, 2026
2027 की जंग के लिए विपक्ष तैयार, सपा-कांग्रेस में सीटों पर सहमति

सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस का सख्त रुख, सपा के लिए बढ़ी राजनीतिक चुनौती

June 28, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कई शहरों में ईंधन कीमतों में स्थिरता

June 28, 2026
राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजस्थान में पाकिस्तानी एजेंट को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

June 28, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

मुंबई मुहर्रम जुलूस में जहरीले कैप्सूल बांटने की साजिश नाकाम, एक गिरफ्तार

June 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 28, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 28, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 2 mins read
A A
0
विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण

जयपुर : मानसरोवर स्थित पद्मावती पोरवाल भवन में रविवार को जयपुर पोरवाल समाज द्वारा मासिक जप अनुष्ठान एवं आध्यात्मिक प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ एवं मुनिश्री संभव कुमार जी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में 300 से अधिक श्रद्धालु भाई-बहिनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान आचार्य महाश्रमण जी के शिष्य संतों ने “धर्म और जीने की कला” विषय पर प्रवचन देते हुए कहा कि धर्म का वास्तविक आधार विवेक है। उन्होंने कहा कि विवेक के बिना की गई धार्मिक क्रियाएँ भी अधर्म का रूप ले सकती हैं। विवेक को जीवन की सर्वोपरि कला बताते हुए संतों ने कहा कि यही मनुष्य को पशु से अलग करता है। पशु में जहाँ विवेक का अभाव होता है, वहीं मनुष्य की पहचान उसकी विवेकशीलता से होती है।

मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’ ने अपने प्रवचन में कहा कि आज के शिक्षा-प्रधान युग में भी विवेक का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि विवेक की कमी केवल आध्यात्मिक जीवन ही नहीं, बल्कि सामाजिक और व्यवहारिक जीवन में भी अनेक समस्याएँ उत्पन्न करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने विवेक को जागृत कर जीवन को अधिक संतुलित और कलात्मक बनाएं।

वहीं मुनिश्री संभव कुमार जी ने कहा कि यदि मनुष्य अपने प्रत्येक कार्य में विवेक का पालन करे तो वह अनावश्यक कर्म-बन्धनों से बच सकता है। उन्होंने भगवान महावीर के उपदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि बोलने, चलने, खाने-पीने, उठने-बैठने और सोने जैसी दैनिक क्रियाओं में भी विवेक का पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विवेक न केवल रक्षा कवच है, बल्कि सफलता का आधार भी है। विवेक से ही विद्या शोभायमान और फलवान बनती है तथा परिवार और समाज में शांति एवं संतुलन स्थापित होता है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पोरवाल समाज के महामंत्री श्री मुकेश जैन, जयपुर पोरवाल समाज के अध्यक्ष श्री पवन जैन, मंत्री श्री जितेश जैन, श्री रमेश जैन, श्री निर्मल जैन तथा तेरापंथ महिला मंडल (शहर) की मंत्री श्रीमती पायल जैन सहित अनेक गणमान्य जनों ने संतों का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में तेरापंथ ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जबकि ज्ञानार्थियों ने अपने कंठस्थ ज्ञान की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने मुनिश्री से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं सटीक उत्तर दिया। कार्यक्रम के अंत में परीक्षा में उत्तीर्ण शिक्षार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

Previous Post

राम भक्तों पर टिप्पणी को लेकर भड़के योगी, अखिलेश पर साधा निशाना

Next Post

ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत महिला टी20 विश्व कप से बाहर

Next Post
भारत के लिए आज ‘करो या मरो’ की चुनौती, ऑस्ट्रेलिया से होगी कड़ी परीक्षा

ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत महिला टी20 विश्व कप से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत महिला टी20 विश्व कप से बाहर
  • विवेक ही धर्म का मूल है, वही जीवन की श्रेष्ठ कला: मुनिश्री तत्त्व रुचि जी तरुण
  • राम भक्तों पर टिप्पणी को लेकर भड़के योगी, अखिलेश पर साधा निशाना
  • सऊदी अरब के रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत
  • प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In