कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई या अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, अदालत ने मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने की मांग खारिज करते हुए कहा कि याचिका पर सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही होगी। इस कारण तृणमूल कांग्रेस को फिलहाल कोई तात्कालिक राहत नहीं मिल सकी है।
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में पार्टी के कुछ बैंक खातों में बड़ी राशि को फ्रीज किए जाने की बात सामने आई थी, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई थी। इसके खिलाफ पार्टी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
विपक्ष का आरोप है कि यह कार्रवाई जांच एजेंसियों की प्रक्रिया का हिस्सा है, जबकि तृणमूल कांग्रेस इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम बता रही है।
फिलहाल अदालत ने इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप से इनकार करते हुए इसे नियमित सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत