डेस्क : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच देश में ईंधन कीमतों को लेकर नया अपडेट सामने आया है। निजी क्षेत्र की कंपनी नायरा एनर्जी द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती के बाद अब सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने भी अपने नए रेट जारी कर दिए हैं।
2 जुलाई के अपडेट के अनुसार, सरकारी कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी सरकारी रिटेल नेटवर्क पर ईंधन की कीमतें पहले की तरह ही स्थिर बनी हुई हैं।
इससे पहले Nayara Energy ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर तक की कटौती की थी। यह कटौती अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद की गई थी, जिसे पिछले कुछ समय में सबसे बड़ा निजी रिटेल प्राइस रिवीजन माना जा रहा है।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निजी कंपनियों के इस कदम के बाद अब निगाहें सरकारी तेल कंपनियों पर टिकी हैं कि क्या वे भी खुदरा दरों में कमी करती हैं या नहीं। फिलहाल सरकारी स्तर पर कीमतों में स्थिरता बनाए रखी गई है।
ईंधन कीमतों में इस अंतर के कारण बाजार में प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता अपेक्षाओं को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत