नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर दान चोरी प्रकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान राम के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ दान दिया था, ऐसे में यदि दान राशि में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं तो देश को सच्चाई जानने का अधिकार है।
एक प्रेस वार्ता के दौरान केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मामले की जांच वास्तविक दोषियों तक पहुंचने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास करती दिखाई दे रही है। उन्होंने विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र एजेंसी से कराई जानी चाहिए ताकि पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ सके।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री की चुप्पी अनेक सवाल खड़े करती है।
उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच कर रही एसआईटी का कार्यकाल 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। जांच एजेंसी अब कथित दान राशि में हुई अनियमितताओं के विभिन्न पहलुओं की आगे पड़ताल करेगी।
राम मंदिर दान चोरी प्रकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। विपक्ष जहां निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग कर रहा है, वहीं जांच एजेंसियां अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी हुई हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत