• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आत्मा को अधोगति से बचा सकता है निर्वेद : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को अधोगति से बचा सकता है निर्वेद : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

August 8, 2026
अनपेक्षित शब्दों के श्रवण से बचने का हो प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

अनपेक्षित शब्दों के श्रवण से बचने का हो प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

November 5, 2026
यूपी की सियासत में नया पोस्टर वार, मायावती के निशाने पर अखिलेश यादव!

यूपी की सियासत में नया पोस्टर वार, मायावती के निशाने पर अखिलेश यादव!

November 5, 2026
ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खां

आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, अब इलाहाबाद हाई कोर्ट में होगी गिरफ्तारी पर सुनवाई

November 5, 2026
पुरानी दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत

पुरानी दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत

November 5, 2026
यूपी चुनाव 2027 के लिए प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से गठबंधन पर नजर

यूपी चुनाव 2027 के लिए प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से गठबंधन पर नजर

November 5, 2026
चीनी निर्यात पर सरकार की सख्ती, घरेलू बाजार को राहत देने की तैयारी

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका! एक महीने में 4 रुपये किलो महंगी हुई चीनी

November 5, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल धड़ाम, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर

November 5, 2026
नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगा पाकिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप स्कॉड घोषित

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड छोटे देशों से कर रहा ‘वसूली’!

November 5, 2026
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, रिजल्ट 4 मई को

ज्ञानेश कुमार पर पुराने रिश्वत मामले में जांच के आदेश, 2006 की शिकायत फिर चर्चा में

November 5, 2026
‘मैं इस पागलपन का हिस्सा नहीं बनूंगा’, मार्कंडेय काटजू ने मतदान पर उठाए सवाल

‘मैं इस पागलपन का हिस्सा नहीं बनूंगा’, मार्कंडेय काटजू ने मतदान पर उठाए सवाल

November 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट

70 साल से आरक्षित सीट पर उठा सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संसद के पास जाएं

November 5, 2026
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव: सोना, तेल और डॉलर प्रभावित

ईरान की मदद करना पड़ा भारी! भारतीय दंपति पर अमेरिका ने लगाया प्रतिबंध

November 5, 2026
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Correction Policy
Friday, November 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result

ON THE DOT > आराधना-साधना > आत्मा को अधोगति से बचा सकता है निर्वेद : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

आत्मा को अधोगति से बचा सकता है निर्वेद : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

बाह्य आकर्षणों से बचने को आचार्यश्री ने किया अभिप्रेरित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 8, 2026
Reading Time: 1 min read
A A
0
आत्मा को अधोगति से बचा सकता है निर्वेद : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं :जन-जन के मानस को आध्यात्मिक अभिसिंचन प्रदान करने वाले जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान देदीप्यमान महासूर्य, ग्यारहवें अनुशास्ता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्तमान समय में तेरापंथ की राजधानी लाडनूं में तेरापंथ धर्मसंघ के इतिहास का द्वितीय योगक्षेम वर्ष का प्रवास काल जैन विश्व भारती के सुरम्य परिसर में सुसम्पन्न कर रहे हैं। आचार्यश्री सहित करीब 450 से अधिक चारित्रात्माएं इस महामंगल प्रवास का आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इनके साथ-साथ हजारों-हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी इस सुअवसर का पूर्ण लाभ प्राप्त कर रहे हैं। चतुर्मासकाल भी प्रारम्भ हो गया है। इस वर्ष का चतुर्मास काल प्रारम्भ होने से ठीक पहले युगप्रधान अनुशास्ता ने तेरापंथ धर्मसंघ को युवाचार्य प्रदान कर तेरापंथ के इतिहास में एक नवीन अध्याय जोड़ दिया है। प्रतिदिन आयोजित होने वाले प्रातःकालीन प्रवचन में प्रतिदिन के निर्धारित विषयों को युगप्रधान अनुशास्ता आगम के माध्यम से व्याख्यायित करते हैं। आचार्यश्री के श्रीमुख से सरल रूप में निकलने वाली अमृतवाणी चतुर्विध धर्मसंघ को मानों नवीन ऊर्जा प्रदान करती है। इस कारण जैन विश्व भारती का वातावरण आध्यात्मिक आवरणों से आच्छादित नजर आ रहा है।
शनिवार को भी सुधर्मा सभा में आयोजित प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘निर्वेद से क्या मिलेगा?’ को उत्तरज्झयणाणि आगम के माध्यम से व्याख्यायित करते हुए कहा कि प्रश्न किया गया कि निर्वेद से जीव क्या प्राप्त करता है? सम्यक्त्व के लक्षणों में सम, संवेग व निर्वेद की बात है। निर्वेद अर्थात वैराग्य का भाव। संसार से वैराग्य, शरीर वैराग्य और भोग वैराग्य। आदमी में संसार से विरक्ति हो जाती है। शरीर का उपयोग हो सकता है, लेकिन शरीर के प्रति भी मोह नहीं होता। साधु अपने शरीर के प्रति भी ममत्व नहीं रखते। शरीर के प्रति भी आसक्ति, आकर्षण है तो फिर आसक्ति का भाव माना जा सकता है। ये सभी बातें बाह्य आकर्षण की बात होती है। भोग वैराग्य के अंतर्गत इन्द्रिय विषयों के भोगों में आसक्ति नहीं, मोह नहीं और विरक्ति का भाव होता है। निर्वेद होने से काम-भोगों के प्रति तीव्र विकर्षण की बात हो जाती है।
आदमी ऐसी अनुप्रेक्षा और चिंतन करता है। बारह भावनाओं में अशौच अनुप्रेक्षा की बात है। उसमें शरीर की अशुचिता के विषय में बताया गया है। जिस शरीर के प्रति इतनी आसक्ति है, वह कितना अशुचि है। भोगों के प्रति भी विकर्षण का भाव होता है। भोगों के प्रति आदमी को आसक्ति से बचने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को विषयों के प्रति आसक्ति का भाव न हो, ऐसा प्रयास होना चाहिए। आदमी परिवार में रहे तो भी आसक्ति का भाव न रखे, उसके मन में विरक्ति का भाव रखने का प्रयास होना चाहिए। जो निर्वेद होता है, वह सभी विषयों से विरक्त हो जाता है। पांचों इन्द्रियों के पांचों विषयों के प्रति विरक्त हो जाता है, वह सहज शांति में रहता है। इस प्रकार जो निर्वेद को प्राप्त हो जाता है, वह मुक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है और उसे कभी मोक्ष की प्राप्ति भी हो सकती है। निर्वेद को प्राप्त जीव अपनी आत्मा को अधोगति से बचा सकता है। मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं की जिज्ञासाओं के उत्तर प्रदान किए।

Related Posts

अनपेक्षित शब्दों के श्रवण से बचने का हो प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

अनपेक्षित शब्दों के श्रवण से बचने का हो प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

by ON THE DOT TEAM
November 5, 2026
0
0

लाडनूं : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने...

धनतेरस: जब जीवन में उतरता है समृद्धि, आरोग्य और शुभता का प्रकाश

धनतेरस: जब जीवन में उतरता है समृद्धि, आरोग्य और शुभता का प्रकाश

by ON THE DOT TEAM
November 5, 2026
0
0

भारतीय संस्कृति में पर्व और त्योहार केवल तिथियों का उत्सव नहीं हैं। वे हमारी जीवन-दृष्टि, आध्यात्मिक चेतना और उन शाश्वत...

आज का राशिफल : 12 जुलाई 2026

आज का राशिफल: 5 नवंबर 2026

by ON THE DOT TEAM
November 5, 2026
0
0

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। यह दिन ज्ञान, धर्म, सौभाग्य और सकारात्मक...

मानव जन्म से नहीं, कर्मों से महान बनता है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

मानव जन्म से नहीं, कर्मों से महान बनता है : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

by ON THE DOT TEAM
November 4, 2026
0
0

जयपुर :  मानव जीवन की सार्थकता उसके जन्म, पद अथवा प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि उसके श्रेष्ठ कर्मों और समाज के...

Next Post
तपस्या से तस्वीर और तकदीर दोनों बदलती हैं : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

तपस्या से तस्वीर और तकदीर दोनों बदलती हैं : मुनिश्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

Recent Posts

  • अनपेक्षित शब्दों के श्रवण से बचने का हो प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • यूपी की सियासत में नया पोस्टर वार, मायावती के निशाने पर अखिलेश यादव!
  • आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, अब इलाहाबाद हाई कोर्ट में होगी गिरफ्तारी पर सुनवाई
  • पुरानी दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत
  • यूपी चुनाव 2027 के लिए प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से गठबंधन पर नजर
Stock Market Today by TradingView
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer
  • Correction Policy
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In