पटना:तेजस्वी यादव की बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में ताजपोशी की अटकलों के बीच आरजेडी ने सफाई दी है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसद मनोज झा ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी को कोई जल्दबाजी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हमारा ये कमिटमेंट है। कुछ एजेंडों को पूरा करना है। बता दें कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वे तेजस्वी यादव को बिहार की सत्ता सौंपने की तैयारी में हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि हम इन्हें आगे बढ़ाना चाहते हैं। हम अपने लिए कुछ नहीं कर रहे हैं, युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाना है। सीएम नीतीश के इस बयान के बाद तेजस्वी की ताजपोशी की अटकलें तेज हो गईं। सियासी गलियारों में इसके कई मायने निकाले जाने लगे।
तेजस्वी को कोई जल्दबाजी नहीं
हालांकि अब आरजेडी ने स्पष्ट किया है तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने की कोई जल्दबाजी नहीं है। आरजेडी सांसद मनोज झा ने बुधवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि तेजस्वी का सीएम नीतीश के साथ कमिटमेंट है। उनके साथ कुछ एजेंडों पर काम करना है। नीतीश कुमार ने पूरी युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने की बात की। इसका अलग मतलब नहीं है।
दूसरी ओर नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने भी इस मुद्दे पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि सीएम का संकेत किसी एक व्यक्ति की ओर नहीं था, तेजस्वी बगल में खड़े थे इसलिए उन्होंने हाथ से उनकी ओर इशारा कर दिया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
