सूरत:गोडादरा के परवतगाम इलाके में रहने वाली एक किशोरी ने अपने साथ रहने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने कहा कि उसके माता-पिता छोड़कर चले जाने के बाद वह इस युवक के साथ रह रही थी। युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर उसकी मर्जी के खिलाफ बार-बार उससे दुष्कर्म किया। किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई ताे युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोडादरा के परवतगाम इलाके में रहने वाली एक किशोरी के पिता ने अन्य महिला से शादी की और उसके साथ भाग गया। बाद में किशोरी की मां ने भी अन्य आदमी से शादी की और घर में बेटी को छोड़कर चली गई। इसके बाद किशोरी अकेली रह गई थी। इस समय उसके घर के बगल में रहने वाले युवक ने उसे अपने घर पर अपने साथ रहने को कहा। पिछले पांच साल से किशोरी उस युवक के साथ रहने लगी थी।
इसी दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। किशोरी पांच महीने की गर्भवती हाे गई ताे उसने युवक काे यह बात बताई और उससे शादी करने के लिए कहा। लेकिन युवक ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़ित किशोरी की शिकायत पर गोडादरा पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
