खाना खाने के बाद ज्यादातर लोग आराम करना पसंद करत हैं। कुछ लोगों की आदत होती है कि वह खाना खाने के तुरंत बाद सोने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए कितना खराब साबित हो सकता है? खाना खाने के तुरंत बाद आपको आराम नहीं करना चाहिए। न्यूट्रशियनिस्ट निधि एस भी अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में बता चुकी हैं। न्यूट्रिशियन की मानें तो आपको खाना खाने के तुरंत बाद वॉक या फिर खड़े रहना चाहिए। यहां जानिए कि आखिर वॉजन घटाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और किन चीजों को करने से बचना चाहिए।
खाना खाने के बाद क्यों खड़े रहना या वॉक करना सही
खाना खाने के बाद खड़े होना उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो काम के लिए बहुत ज्यादा बैठते हैं। ऐसा करने पर कैलोरी बर्न करने और फैट को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये बैठे रहने की थकान को भी दूर करता है।
खाना खाने के बाद वॉक करने के फायदे
1) खाना खाने के बाद आप 10-15 मिनट तक टहलते हैं तो मोटापे का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है, क्योंकि पैदल चलना मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, ऐसे में आपको वेट लॉस में मदद मिलती है।
2) डिनर के बाद चलना भी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है, क्योंकि ये आपके इम्युन सिस्टम से टॉक्सिन को बाहर निकालता है।
3) खाने के बाद टहलने से पाचन स्वस्थ रहता है। इससे सूजन कम होती है, कब्ज की संभावना कम होती है और पेट से संबंधित किसी भी अन्य समस्या से आराम मिलता है।
भूलकर भी ना करें ये काम
1) खाना खाने के बाद पाचन अंगों में ब्लड की मात्रा बढ़ जाती है। इसके लिए शरीर को हल्के चलन की जरुरत होती है ताकि अंगों की ओर उचित मात्रा में फ्लो हो सके। खाना खाने के तुरंत बाद बैठने से एक्टिविटी कम हो जाती है और फिर इसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है।
2) खना खाने के तुरंत बाद सोने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्लो हो जाता है और खाना आसानी से नहीं पचता, जिससे अपच होती है।
3) खाने के तुरंत बाद लेटने से पेट में खाना आसानी से जमा हो जाता है, खासकर गंभीर अपच वाले लोगों में। यह गैस्ट्रिक एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स जैसे लक्षणों का भी कारण बनता है, और गंभीर मामलों में रिफ्लक्स एसोफैगिटिस भी हो सकता है।