• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
लगातार तीसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

आरबीआई के सामने विकास-महंगाई समेत कई चुनौतियां

April 6, 2022
कांग्रेस

राजस्थान कांग्रेस का बड़ा दांव: स्थानीय चुनावों में 50% टिकट युवाओं के नाम

June 18, 2025
केजरीवाल ने किया ‘संजीवनी योजना’ का वादा, किसको और क्या मिलेगा फायदा

बिहार में आप का बिगुल, 243 सीटों पर चुनावी जंग का ऐलान

June 18, 2025
जसप्रीत बुमराह

बुमराह का खुलासा: वर्कलोड के चलते ठुकराई टेस्ट कप्तानी

June 18, 2025
वैभव सूर्यवंशी

वैभव का बढ़ा वजन, अब लिट्टी-चोखा भी छोड़ दिया

June 18, 2025
अरुणा ईरानी

महमूद ने बनाया भी, बर्बाद भी किया: अरुणा ईरानी का दर्द

June 18, 2025
विवेक अग्निहोत्री

विवेक का प्रहार: दीपिका की जेएनयू यात्रा पीआर की भारी भूल

June 18, 2025
मुकेश अंबानी

अंबानी का मास्टरस्ट्रोक: 500 करोड़ से 9,000 करोड़ की कमाई

June 18, 2025
शेयर बाजार

शेयर बाज़ार एक्सपायरी में बदलाव: एनएसई मंगलवार, बीएसई गुरुवार

June 18, 2025
रेलवे में क्रांति: नई ट्रेनें, अमृत स्टेशन और मेट्रो रिसर्च साझेदारी

रेलवे में क्रांति: नई ट्रेनें, अमृत स्टेशन और मेट्रो रिसर्च साझेदारी

June 18, 2025
गर्मी में राहत देगी गुजराती कैरी की खट्टी-मीठी कढ़ी

गर्मी में राहत देगी गुजराती कैरी की खट्टी-मीठी कढ़ी

June 18, 2025
नीलम

नीलम: शनि की कृपा का रहस्यमय द्वार

June 18, 2025
राशिफल

18 जून 2025 का राशिफल

June 18, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

आरबीआई के सामने विकास-महंगाई समेत कई चुनौतियां

मौद्रिक नीति समिति के फैसले आठ अप्रैल को आएंगे

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 6, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
लगातार तीसरे सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े

नई दिल्ली:भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक बैठक बुधवार यानी आज से शुरू होने जा रही है। बैठक के फैसलों की जानकारी आठ अप्रैल को दी जाएगी।
यह बैठक दो महीने के अंतराल पर हो रही है, लेकिन इन दो महीनों में घरेलू और वैश्विक हालात काफी बदल चुके हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था को घरेलू और वैश्विक दोनों मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण महंगाई बढ़ रही है। इससे आर्थिक विकास प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

पड़ोसी देशों पाकिस्तान और श्रीलंका में पैदा ,हुई राजनीतिक अस्थिरता भी भारतीय कारोबारियों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में इस बार आरबीआई के सामने आर्थिक विकास-महंगाई में संतुलन बनाने को लेकर कई नई और कठिन चुनौतियां होंगी। हालांकि, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आरबीआई इन चुनौतियों के बीच विकास दर को बढ़ावा देने वाले कौन से उपाय अपनाता है।

यूक्रेन के साथ युद्ध के कारण पश्चिमी देशों ने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। इससे वहां की अर्थव्यवस्था में गिरावट का आशंका पैदा हो गई है। इससे निपटने के लिए रूस ने अपने सबसे भरोसेमंद साथी भारत को कारोबार से जुड़े कई प्रस्ताव दिए हैं। इसमें सस्ता कच्चा तेल और रुपया-रूबल में कारोबार प्रमुख शामिल हैं। ऐसे में आरबीआई रूस के प्रस्तावों को ध्यान में रखकर भविष्य की रणनीति बना सकता है।

यूक्रेन के साथ युद्ध की वजह से अमेरिका रूस पर दबाव बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। अमेरिका ने भारत समेत अन्य देशों से रूस से व्यापार नहीं करने को कहा है। साथ ही रूस की कमी को पूरा करने का प्रस्ताव भी दिया है। अमेरिका ने कहा है कि जो भी देश रूस के साथ कारोबार करेंगे, उनको प्रतिबंधों के उल्लंघन का दोषी माना जाएगा। ऐसे में आरबीआई की बैठक में अमेरिकी दबाव पर भी विचार संभव है।

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण दुनियाभर में आपूर्ति श्रंखला प्रभावित हो गई है। जरूरी सामानों की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें उच्च स्तर पर चल रही हैं। इन सब कारणों से महंगाई बढ़ रही है।

भारत में कई कंपनियों ने अपनी वस्तुओं और सेवाओं की कीमत बढ़ा दी है, जबकि कई कंपनियां बढ़ोतरी की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आरबीआई के सामने महंगाई पर काबू पाने की प्रमुख चुनौती होगी।

पड़ोसी देश पाकिस्तान और श्रीलंका की अर्थव्यवस्थाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। इस कारण दोनों देशों में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। दोनों ही देशों के साथ भारतीय व्यापारियों के हित जुड़े हैं। ताजा संकट के कारण भारतीय कारोबारियों का पैसा फंसा हुआ है। ऐसे में आरबीआई पर इन देशों के साथ कारोबार करने वाले कारोबारियों को राहत देने का भी दबाव होगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण ठप हुई आपूर्ति श्रंखला और महंगाई के चलते भारतीय कंपनियों को कच्चा माल चुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई देशों ने कच्चे माल की कीमतें बढ़ा दी हैं। साथ ही माल ढुलाई के लिए कंपनियों को ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। इससे बीती और चालब तिमाही में भारतीय कंपनियों के मुनाफे में कमी आने की आशंका बन रही है। ऐसे में आरबीआई के सामने भारतीय कंपनियों को कारोबार के लिए पैसा उपलब्ध कराने की भी चुनौती होगी।

कोरोना से उबर रही भारतीय अर्थव्यवस्था आरबीआई की उम्मीदों के अनुरूप रिकवरी नहीं कर पा रही है। इस बीच रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर कारोबारी गतिविधियों में गिरावट आई है। इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। बीते कुछ महीनों से देश में रोजगार भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसे में आरबीआई पर आर्थिक विकास और रोजगार को बढ़ाने के उपाय करने का भी दबाव होगा।

“नीतिगत समीक्षा में एमपीसी अपने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-आधारित मुद्रास्फीति के अनुमान में संशोधन कर सकती है। साथ ही 2022-23 के लिए वृद्धि दर के अनुमान को कम किया जा सकता है। एमपीसी मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए वृद्धि का त्याग नहीं करेगी। नीतिगत मोर्चे पर यथास्थिति रह सकती है।”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In