इस महीने में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा, न्यू ईयर को लेकर भी धूम रहती है। इसके लिए लोग दिसंबर के महीने में घूमने के लिए देशभर के प्रमुख और खूबसूरत जगहों पर जाते हैं। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग सोलो ट्रिप की प्लानिंग करते हैं। सोलो ट्रिप बेहद मजेदार होता है। इस दौरान एडवेंचर अहसास होता है। सोलो का तात्पर्य अकेला है। जब आप सोलो ट्रैवलिंग की प्लानिंग करते हैं, तो यह एडवेंचर से भरा होता है। अगर आप दिसंबर के महीने में सोलो ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत जगहों की प्लानिंग कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
उदयपुर:-अगर आप सोलो ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उदयपुर परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यह खूबसूरत शहर रॉयल लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। उदयपुर में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं। उदयपुर के सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां और बार में The Wino की गिनती होती है। यह एक ऐसी जगह है। जहां, दिनभर की थकान मिनटों में गायब हो जाती है। फ़तेह सागर झील, सिंघल मार्ग में 1559 AD स्थित है। इस जगह पर सूर्यास्त का विहंगम दृश्य देख सकते हैं। साथ ही खूबसूरत तस्वीर क्लिक कर सकते हैं।
हंपी:-आप सोलो ट्रिप का आनंद उठाने के लिए हंपी जा सकते हैं। यह खूबसूरत शहर कर्नाटक में स्थित है। तुंगभद्रा नदी के किनारे हंपी बसा है। धार्मिक दृष्टि से यह स्थान बेहद पावन है। इस स्थल पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम अपने सेवक हनुमान जी और वानरों के राजा सुग्रीव से मिले थे। इसके लिए हंपी में कई प्राचीन मंदिर स्थित है। पर्यटकों के लिए हंपी आकर्षण का केंद्र है। आप दिसंबर के महीने में सोलो ट्रिप के लिए हंपी का चयन कर सकते हैं।
जयपुर:-अगर आप दिल्ली के आसपास ही सोलो ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो जयपुर बेस्ट डेस्टिनेशन है। आप सड़क, रेल और वायु किसी भी मार्ग का चयन कर जयपुर पहुंच सकते हैं। खूबसूरती के मामले में जयपुर शहर की गिनती शीर्ष में होती है। इसके लिए जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता जाता है। यहां आप सोलो ट्रिप पर सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल, गुड़िया घर, गैटोर और स्टैच्यू सर्किल आदि जगहों की सैर कर सकते हैं।