• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
कोरोना के एक्टिव केस 91000 के पार

कोरोना की चौथी लहर आना तय, पर मौतों की आशंका कम

December 29, 2022
ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम

July 2, 2026
उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत

July 2, 2026
अखिलेश का नया फॉर्मूला: पहले पकड़, फिर टिकट

अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार

July 2, 2026
‘सिर्फ गलत आदेश जजों पर ऐक्शन का आधार नहीं’, सुको ने न्यायिक अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द

एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी

July 2, 2026
संजय राउत का सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर हमला

भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी

July 2, 2026
चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

चीन का नया ‘जातीय एकता कानून’ लागू, अल्पसंख्यक समुदायों में बढ़ी चिंता

July 2, 2026
एलपीजी संकट पर सियासत तेज, केजरीवाल का मोदी सरकार पर तीखा हमला

राम मंदिर दान विवाद पर केजरीवाल का मोदी पर सीधा हमला

July 2, 2026
आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

आपूर्ति श्रृंखला से लेकर रक्षा सहयोग तक: भारत-जापान साझेदारी को विस्तार

July 2, 2026
भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

भारत की डिजिटल क्रांति के 11 साल: यूपीआई बना वैश्विक भुगतान का नेतृत्वकर्ता

July 2, 2026
मणिपुर

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: म्यांमार सीमा के पास कई गांवों में आगजनी, हालात तनावपूर्ण

July 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमत अपडेट: सरकारी कंपनियों के रेट स्थिर

July 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर

July 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

कोरोना की चौथी लहर आना तय, पर मौतों की आशंका कम

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 29, 2022
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
कोरोना के एक्टिव केस 91000 के पार

File Photo

नई दिल्ली: दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण और पिछले तीन सालों के ट्रेंड को देखें तो कोरोना की चौथी लहर आना तय माना जा रहा है। इसी खतरे को देखते हुए सरकार ने तैयारी भी शुरू कर दी है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों की माने तो तीसरी लहर की तुलना में चौथी लहर और कमजोर होगी और अस्पतालों में भर्ती होने की ज्यादा जरूरत नहीं होगी। इसकी वजह से संक्रमितों के मौत की आशंका भी नहीं रहेगी। सरकार की कोशिश चौथी लहर का अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव को पूरी तरह से रोकने की है, ताकि विकास की मौजूदा रफ्तार को कायम रखा जा सके।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा पूर्वी एशियाई देशों से शुरू होने के बाद 20 से 35 दिनों के बीच भारत में कोरोना संक्रमण की लहर पहुंचने के अब तक ट्रेंड का हवाला देते हए इसके जनवरी में कभी शुरू होने का अनुमान लगा रहे हैं। बीएफ-7 के जुलाई से भारत में मौजूदगी के बावजूद उसके केस नहीं बढ़ने के तर्क को खारिज करते हुए वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसके आधार पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। अभी भले ही इसका असर नहीं दिख रहा हो, लेकिन जनवरी में कभी संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है। लेकिन वरिष्ठ अधिकारी ओमिक्रोन के ही एक वैरिएंट बीएफ-7 के कारण शुरू होने वाली लहर का भारत में ज्यादा असर पड़ने की आशंका को खारिज भी कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण आई थी और इस वैरिएंट ने सबसे अधिक तबाही अमेरिका में मचाई थी। पर भारत में इसका उतना असर नहीं हुआ। सामान्य इलाज से अधिकांश मरीज ठीक होते गए। इसका मूल कारण भारत में बनी वैक्सीन की कारगरता है। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट पर भारतीय वैक्सीन सबसे अधिक कारगर साबित हुई थी और ओमिक्रोन के किसी भी वैरिएंट पर कमोवेश उतनी ही कारगर साबित होगी। वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भारत में 97 फीसद को एक डोज, 90 फीसद को दूसरी डोज, 27 फीसद को सतर्कता डोज दिये जाने के बाद ओमिक्रोन के बीएफ-7 वैरिएंट के ज्यादा घातक होने की आशंका बहुत ही कम है।

विशेषज्ञों के अनुसार, इससे आने वाली चौथी लहर के दौरान बुखार, बदन दर्द जैसे कोरोना के सामान्य लक्ष्य वाले मरीजों की संख्या बढ़ सकती है और सामान्य दवाई से आसानी से उनका इलाज हो सकता है। लेकिन वैक्सीन और पहले के संक्रमण के कारण बनी हाईब्रीड इम्युनिटी की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की कम जरूरत पड़ेगी। लेकिन सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है, इसीलिए सभी अस्पतालों में माक ड्रील के माध्यम से डाक्टरों, बिस्तरों, दवाइयों, वेंटिलेटर, आक्सीजन, सपोर्ट स्टाफ की उपलब्धता का खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि चौथी लहर के दौरान संक्रमितों के इलाज के लिए यह पर्याप्त होगा।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकार चौथी लहर के दौरान मास्क समेत किसी भी कोरोना प्रोटोकाल के अनिवार्य पालन पर जोर नहीं देगी। इस बार सिर्फ लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर कोरोना से लड़ाई होगी। उन्होंने कहा किसी भी तरह की अनिवार्यता और प्रतिबंध से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती है, जिसका असर भारत की विकास की रफ्तार पर पड़ेगा। इसी वजह से कोरोना से प्रभावित देशों से हवाई यातायात को भी नियंत्रित करने की कोशिश नहीं हुई है। सिर्फ चीन, जापान, हांगकांग, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर से आने वाले यात्रियों के लिए ही कोरोना टेस्टिंग को अनिवार्य किया गया है। अन्य देश से आने वाले यात्रियों में से दो फीसद का अनिवार्य टेस्टिंग किया जा रहा है। मंगलवार तक कुल 6000 यात्रियों की टेस्टिंग हो चुकी हैं, जिनमें 39 पोजेटिव पाए गए हैं।

Previous Post

भारत के खिलाफ T20I और ODI के लिए श्रीलंका टीम घोषित

Next Post

कंगना रनौत ने तुनिशा आत्महत्या मामले को बताया ‘हत्या’

Next Post
कंगना रनौत का ‘ब्रह्मास्त्र’ के निर्देशक पर निशाना, कहा- ‘जो उसे जीनियस कहे जेल में डालना चाहिए’

कंगना रनौत ने तुनिशा आत्महत्या मामले को बताया ‘हत्या’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ग़ल्फ़ ऑफ़ एडन में भारतीय नौसेना का बड़ा ऑपरेशन, समुद्री लूट की कोशिश नाकाम
  • उत्तर प्रदेश में नई बिजली दरें घोषित, उपभोक्ताओं को राहत
  • अखिलेश यादव का भाजपा पर वार— जनता देगी जवाब, चुनाव में होगी हार
  • एआई के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख, वकीलों को दी चेतावनी
  • भाजपा और शिंदे गुट को संजय राउत की दो टूक चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In