• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
काला सागर में डूबा पुतिन का युद्धपोत, यूक्रेनी ‘हमले’ से हुआ था तबाह

काला सागर में डूबा पुतिन का युद्धपोत, यूक्रेनी ‘हमले’ से हुआ था तबाह

April 15, 2022
अमरनाथ यात्रा शुरू

अमरनाथ यात्रा: 58,000 जवानों की सुरक्षा में 38 दिन की यात्रा

June 6, 2025
प्रशांत किशोर

चिराग को सीरियसली लेना है तो मंत्री पद छोड़ें: प्रशांत किशोर

June 6, 2025
तेजस्वी नीतीश

तेजस्वी का नीतीश को आरक्षण पर अल्टीमेटम: विशेष सत्र बुलाओ या आंदोलन झेलो

June 6, 2025
कपिल देव

कपिल देव की चेतावनी– जीत का जश्न, जान की कीमत पर नहीं

June 6, 2025
गंभीर

गंभीर बोले– रोड शो नहीं होना चाहिए था

June 6, 2025
वरुण बडोला

वरुण बडोला बोले- एकता सिर्फ कमाई देखती हैं

June 6, 2025
‘जाट’ के 22 सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

ओटीटी पर आ रही है सनी देओल की ‘जाट’

June 6, 2025
मई में सबसे ज्यादा बिकी ब्रेजा, थार-हायराइडर की धमाकेदार बढ़त

मई में सबसे ज्यादा बिकी ब्रेजा, थार-हायराइडर की धमाकेदार बढ़त

June 6, 2025
फ्लिपकार्ट

फ्लिपकार्ट को मिला लोन देने का लाइसेंस, बनेगी एनबीएफसी कंपनी

June 6, 2025
यूपीआई

यूपीआई का धमाका: मई में ₹25.14 लाख करोड़ का रिकॉर्ड लेनदेन

June 6, 2025
मंचूरियन

इस बार ट्राई करें चटपटा आलू मंचूरियन!

June 6, 2025
1 या 2 जुलाई ,योगिनी एकादशी कब है? नोट कर लें सही डेट, शुभ मुहूर्त, पूजाविधि और पारण टाइमिंग

निर्जला एकादशी व्रत आज, पारण कल

June 6, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, June 6, 2025
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home विदेश

काला सागर में डूबा पुतिन का युद्धपोत, यूक्रेनी ‘हमले’ से हुआ था तबाह

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 15, 2022
in विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
काला सागर में डूबा पुतिन का युद्धपोत, यूक्रेनी ‘हमले’ से हुआ था तबाह

मास्को:रूसी नौसेना के सबसे महत्वपूर्ण युद्धपोतों में से एक काला सागर में डूब गया है। व्लादिमीर पुतिन द्वारा पड़ोसी यूक्रेन पर हमले के 50 दिनों बाद रूसी सेना के लिए यह एक बड़ा झटका बताया जा रहा है। यही नहीं, इसे रूस की सांकेतिक हार भी कहा जा रहा है। काला सागर में तैनात रूसी युद्ध बेड़े को बृहस्पतिवार को उस वक्त बड़ा नुकसान हुआ था जब एक युद्धपोत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित नीचे उतरना पड़ा।

रूसी रक्षा मंत्रालय के एक बयान का हवाला देते हुए रूसी सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने गुरुवार शाम को बताया कि गाइडेड मिसाइल क्रूजर मोस्कवा (Moskva) डूब गया है। रूसी बयान में कहा गया है कि क्रूजर मोस्कवा को उसके गंतव्य के बंदरगाह तक ले जाने के दौरान, गोला-बारूद में विस्फोट हो गया था जिसके कारण जहाज ने अपना कंट्रोल खो दिया था। बाद में समुद्र में तूफानी स्थितियों के कारण जहाज डूब गया।

इससे पहले यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया था कि उनकी सेना ने युद्धपोत पर मिसाइल से हमला किया था, लेकिन रूस का कहना है कि युद्धपोत मोस्कवा आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ है, उसपर कोई हमला नहीं हुआ।

पेंटागन के अधिकारियों के अनुसार, यह युद्धपोत ओडेसा से करीब 60-65 समुद्री मील की दूरी पर था, जब उसमें आग लगी और घंटों बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। युद्धपोत का क्षतिग्रस्त होना रूस की सेना के लिए बड़ा झटका है। गौरतलब है कि राजधानी कीव सहित देश के उत्तरी हिस्से से पीछे हटने के बाद रूस पूर्वी यूक्रेन पर हमले की तैयारियों में है, ऐसे में युद्धपोत का डूबना रूस के लिए बड़ी सैन्य और सांकेतिक हार होगी।

इससे पहले रूस ने कहा था कि युद्धपोत मोस्कवा पर आग लगने के कारण उसके चालक दल के सभी सदस्यों को हटना पड़ा। इस पोत पर सामान्य तौर पर 500 नाविक होते हैं। बाद में रूस ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया और उसके मिसाइल लांचर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उसे बंदरगाह तक लाया जाएगा। एक सैन्य विश्लेषक के अनुसार, पोत पर 16 मिसाइलें थीं और युद्ध से इस पोत के हटने से काला सागर में रूस की सैन्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

रूस को कितना नुकसान हुआ है इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, उसपर होने वाला कोई भी हमला उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करेगा क्योंकि सात सप्ताह से जारी इस युद्ध को दुनिया पहले से ही बड़ी गलती मान रही है। विभिन्न सूत्रों से प्राप्त अलग-अलग सूचनाओं का तत्काल सत्यापन नहीं हो सका है और बादलों के कारण पोत की स्थिति का पता लगाना भी मुश्किल हो रहा है।

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending News

  • 2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    2024 में खुलेंगे राम मंदिर के दरवाजे, 1000 साल तक कायम रहेगी भव्यता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रामनवमी से पहले ही राम लला का सूर्याभिषेक देख भक्त हुए निहाल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • स्वामी चिदम्बरानन्द महाराज के अवतरण महोत्सव व सिवा ट्रस्ट वार्षिकोत्सव का आयोजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 24 अगस्त से फिर शुरू हो रही है रामायण सर्किट रेल यात्रा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भारत से विभाजन के समय पाकिस्तान में थे 20 फीसदी हिंदू, धर्मांतरण और उत्पीड़न के बाद अब कितने बचे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बैलेंसिंग लाइफ ही जिंदगी को खुशहाल बना सकती है: रचना हिरण

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्य समाचार
  • देश
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In